Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on November 21, 2024: सोने के दाम में पिछले दो दिनों में 1000 रुपये की तेजी आ गई है। वहीं चांदी की कीमतों में 700 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हो गया है। पिछले कई दिनों से जारी लगातार गिरावट के बाद एक बार फिर दोनों महंगी धातुओं के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। भारत में शादी सीजन है और इसके चलते डिमांड भी बढ़ी है।

मंगलवार को गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स घरेलू व अंतरराष्ट्रीय बाजार में हरे रंग के निशान पर बंद हुए। Gold December जहां 75,585 रुपये प्रति 10 ग्राम वहीं Silver December का रेट 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया।

Vinod Tawde Net Worth: करोड़ों के मालिक हैं ‘Cash for Vote’ में फंसे बीजेपी के विनोद तावड़े, जानें सोना-चांदी व प्रॉपर्टीज

21 नवंबर को गोल्ड-सिल्वर का रेट:Gold and silver rates today, November 21

भारत में आज यानी 21 नवंबर को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 76,190 रुपये है। वहीं 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 7,619 रुपये है। जबकि 22-कैरेट गोल्ड का भाव 69,841 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज गोल्ड का रेट: Gold rate in Mumbai on November 21

मुंबई में आज सोने का भाव 76,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि कल यानी 20 नवंबर को भाव 75,790 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि सात दिन पहले यानी 14 नवंबर को गोल्ड का रेट 74,240 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आठवें वेतन आयोग के लागू होने पर सरकारी कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन कितनी होगी?

मुंबई में आज चांदी का रेट: Silver rate in Mumbai on November 21

मुंबई में आज चांदी 90,210 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल यानी 20 नवंबर को भाव 90,870 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं एक सप्ताह पहले दाम 89,090 रुपये प्रति किलोग्राम था।

कोलकाता में आज सोने का भाव:Gold rate in Kolkata on November 21

कोलकाता में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 75,690 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल यानी 20 नवंबर को भाव 75,110 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं पिछले सप्ताह गोल्ड का रेट 74,140 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 21

कोलकाता में आज चांदी 90,090 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं 20 नवंबर को चांदी 90,750 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी। जबकि पिछले सप्ताह चांदी का भाव यहां 89,980 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on November 21

राजधानी दिल्ली में आज 21 नवंबर को 10 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 75,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल गोल्ड का रेट यहां 75,080 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

जबकि 999 Gold एक सप्ताह पहले 74,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 21

दिल्ली में आज चांदी का भाव 89,980 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं 20 नवंबर को चांदी का भाव 90,710 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी 88940 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on November 21

चेन्नई में आज 21 नवंबर को सोने का भाव 76,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि कल यानी बुधवार को सोना 76,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था। एक सप्ताह पहले गोल्ड का रेट चेन्नई में 74,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव:Silver rate in Chennai on November 21

चेन्नई में आज चांदी का भाव 90,470 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं 20 नवंबर को चांदी का भाव 91,140 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले चांदी 89,390 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।