Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on November 20, 2024: पिछले दो दिनों से एक बार फिर सोने की कीमतों में इजाफा हो रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव 1480 रुपये तक बढ़ गया है। वहीं चांदी की कीमतें 2700 रुपये प्रति किलोग्राम तक ऊपर जा चुकी हैं। मंगलवार (19 नवंबर 2024) को गोल्ड और सिल्वर के भाव घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़कर बंद हुए। Gold December जहां 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,585 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ वहीं Silver December में 0.13 फीसदी की तेजी आई और यह 90,630 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) ने सर्कुलर जारी कर 20 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 (Maharashtra Assembly Election 2024) के मौके पर सुबह के सेशन (9 बजे से शाम 5 बजे) को बंद रखने का ऐलान किया है। हालांति, शाम 5 बजे से रात 11.55 बजे तक चलने वाले शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी।

Stock Market Holiday: शेयर बाजार आज बंद क्यों है? जानें NSE और BSE ने क्यों कर दी छुट्टी

आज गोल्ड और सिल्वर का रेट: Gold and silver rates today, November 20

24-कैरेट गोल्ड का रेट आज भारत में 75,790 रुपये है। वहीं 1 ग्राम 24-कैरेट गोल्ड का भाव 7,889 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 69,474 रुपये हो गया है।

मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 20

मुंबई में आज सोने का भाव 75,790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 19 नवंबर को गोल्ड का रेट 75,210 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले मुंबई में गोल्ड का रेट 74,240 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

Petrol-Diesel Price: कच्चा तेल महंगा, पेट्रोल-डीजल का रेट कितना? चेक करें आपके शहर में क्या है आज लेटेस्ट प्राइस

मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 20

मुंबई में आज चांदी का भाव 90,870 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल यानी 19 नवंबर को चांदी 90,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक सप्ताह पहले दाम 89,420 रुपये था।

कोलकाता में आज सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on November 20

कोलकाता में आज 24-कैरेट सोने का भाव 75,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यह महंगी धातु 75,110 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। एक सप्ताह पहले चांदी 74,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।

कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 20

कोलकाता में आज चांदी का भाव 90,750 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यानी 19 नवंबर को चांदी का भाव 89,510 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह चांदी 89,300 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Gold rate in Delhi on November 20

आज यानी 20 नवंबर को दिल्ली में सोने का भाव 75,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 19 नवंबर को गोल्ड का रेट 75,080 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

जबकि एक सप्ताह पहले 999 gold का रेट 74,490 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 20

दिल्ली में आज चांदी 90,710 रुपये पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल यानी 19 नवंबर को चांदी का भाव 90,550 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं पिछले सप्ताह चांदी 89,260 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on November 20

चेन्नई में आज गोल्ड का रेट 76,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यहां गोल्ड का रेट 75,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले यहां सोने का दाम 74,810 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव:Silver rate in Chennai on November 20

चेन्नई में आज चांदी का भाव 91,140 रुपये प्रति प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यानी 19 नवंबर को चांदी 90,970 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं चेन्नई में एक सप्ताह पहले चांदी का रेट 89,620 रुपये प्रति किलोग्राम था।