Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in India on November 05, 2024: दिवाली के बाद सोने के दाम में लगातार इजाफा हो रहा है। लेकिन सोमवार (4 नवंबर 2024) को गोल्ड के रेट में मामूली गिरावट देखी गई है। भारत में आज मंगलवार (5 नवंबर 2024) को 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 78,510 रुपये है। जबकि 24कैरेट 1 ग्राम गोल्ड का दाम 7,851 रुपये है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का दाम 71,968 रुपये है।
गौर करने वाली बात है कि 24-कैरेट गोल्ड का दाम पिछले एक सप्ताह में 0.77 फीसदी गिरा है। पीली धातु के दाम पिछले 10 दिनों में 0.15 प्रतिशत बढ़े हैं। वहीं चांदी फिलहाल आज 95,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के
मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on November 05
आज मुंबई में चमकीली धातु का रेट 78,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 4 नवंबर यानी कल गोल्ड का भाव यहां 78,890 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 7 दिन पहले 29 अक्टूबर को गोल्ड का भाव 79,340 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on November 05
आज मुंबई में चांदी का भाव 94,360 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि कल चांदी 95,590 रुपये प्रति किलोग्राम पर और 1 हफ्ते पहले 98,860 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
कोलकाता में आज सोने का भाव:Gold rate in Kolkata on November 05
कोलकाता में आज 24-कैरेट सोने का रेट 78,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि कल यानी 4 नवंबर को यह महंगी धातु 78,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेडिंग कर रही थी। पिछले हफ्ते यहां भाव 79,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया था।
कोलकाता में आज चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on November 05
कोलकाता में आज चांदी का भाव 94,240 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि चांदी कल यानी 4 नवंबर को 95,460 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं पिछले हफ्ते चांदी का रेट 98,730 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था।
दिल्ली में आज सोने का भाव: Gold rate in Delhi on November 05
5 नवंबर यानी आज दिल्ली में सोने का भाव 78,380 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं गोल्ड का भाव कल यानी मंगलवार को 78,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
जबकि एक हफ्ते पहले 999 गोल्ड को 79,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा था।
दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on November 05
राजधानी दिल्ली में आज चांदी का भाव 94,200 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल चांदी 95,430 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि पिछले सप्ताह सिल्वर का दाम 98,690 रुपये पहुंच गया था।
चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on November 05
चेन्नई में आज गोल्ड का रेट 78,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि सोमवार यानी कल भाव 79,120 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 29 अक्टूबर को यानी एक सप्ताह पहले गोल्ड प्राइस 79,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गए थे।
चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on November 05
चेन्नई में आज चांदी का भाव 94,640 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 4 नवंबर को सिल्वर 95,870 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेडिंग कर रही थी। एक हफ्ते पहले चेन्नई में चांदी का भाव 99,150 रुपये प्रति किलोग्राम था।