Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in Mumbai, Delhi, Chennai, Kolkata on December 05, 2024: सोने और चांदी के दाम में पिछले 10 दिनों में 2 प्रतिशत की तेजी आई है। दक्षिण कोरिया और फ्रांस में राजनीतिक अस्थिरता के चलते इन चमकीली धातुओं के दाम में यह तेजी आई है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं और लेटेस्ट प्राइस चेक करना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में आज का लेटेस्ट रेट…

सोने-चांदी का भाव आज क्या है: Gold and silver rates today, December 05

24-कैरेट गोल्ड का रेट आज 5 दिसंबर को भारत में 77,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 1 ग्राम 24-कैरेट सोने का भाव 7,704 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 70,620 रुपये है।

गौर करने वाली बात है कि पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड का रेट 1.36 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं पिछले 10 दिनों में भाव में 2.1 फीसदी की तेजी आई है। भारत में आज चांदी 93,030 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है।

महाराष्ट्र के नए CM देवेंद्र फडणवीस के पास नहीं है कोई कार, नेट वर्थ जान हो जाएंगे हैरान

मुंबई में आज सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on December 05

मुंबई में आज 24-कैरेट सोने का भाव 77,40 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 4 दिसोबर को गोल्ड 76,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था। वहीं एक सप्ताह पहले 28 नवंबर को सोने का भाव 76,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

मुंबई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on December 05

मुंबई में आज 5 दिसंबर को चांदी 93,030 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। वहीं कल चांदी का भाव 91,830 रुपये प्रति किलोग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले भाव 88,360 रुपये प्रति किलोग्राम था।

1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मियों व पेंशनभोगियों को बड़ा झटका, आठवें वेतन आयोग को लेकर वित्त मंत्रालय ने दिया ये जवाब

दिल्ली में आज सोने का भाव:Gold rate in Delhi on December 05

आज दिल्ली में सोने का भाव 76,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 10 ग्राम सोने का भाव कल यानी 4 दिसंबर को 76,650 रुपये था। जबकि 24-कैरेट गोल्ड का रेट एक सप्ताह पहले 75,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था।

दिल्ली में आज चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on December 05

दिल्ली में आज 5 दिसंबर को चांदी 92,870 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। एक दिन पहले 4 दिसंबर को चांदी 91,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि एक सप्ताह पहले यहां चांदी का रेट 88,210 रुपये प्रति किलोग्राम था।

कोलकाता में आज सोने का भाव: कोलकाता में आज 24-कैरेट गोल्ड का रेट 76,940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 4 दिसंबर को भाव 76,680 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि पिछले सप्ताह सोने का भाव 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

कोलकाता में आज चांदी का रेट: Silver rate in Kolkata on December 05

कोलकाता में आज चांदी 92,910 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है। वहीं चांदी का भाव यहां कल 91,710 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं पिछले सप्ताह यह धातु 88,240 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर थी।

चेन्नई में आज सोने का भाव: Gold rate in Chennai on December 05

चेन्नई में आज 5 दिसंबर को सोने का भआव 77,260 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 4 दिसंबर को रेट 77,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि एक सप्ताह पहले गोल्ड का रेट चेन्नई में 76,230 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चेन्नई में आज चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on December 05

चेन्नई में आज चांदी का रेट 93,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं कल यानी 4 दिसंबर को चांदी 92,100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही थी। एक सप्ताह पहले चांदी का रेट यहां 88,610 रुपये प्रति किलोग्राम था।