Gold Price Today, GST On Gold: सोने की कीमत में आज यानी 9 सितंबर (मंगलवार) को तेजी देखने को मिल रही है। भारत में आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 136 रुपये की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलावा, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत में भी तेजी देखने को मिल रही है। अगर आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं तो फिर आज हम आपको देश के बड़े शहरों में आज सोने का भाव और आपको 10 ग्राम सोने पर कितना जीएसटी देना होगा इसकी जानकारी देंगे, आइए जानते हैं…
भारत में आज कितना है सोने का भाव?
भारत में सोने की कीमतों में आज तेजी देखी गई। 24 कैरेट सोने का भाव ₹136 बढ़कर ₹11,029 प्रति ग्राम हो गया। 22 कैरेट सोने का भाव ₹125 बढ़कर ₹10,110 प्रति ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव ₹102 बढ़कर ₹8,272 प्रति ग्राम हो गया।
भारत धीरे-धीरे कम कर रहा है अमेरिकी ट्रेजरी बिल की खरीद, ट्रंप टैरिफ के बाद छाए आशंका के नए बादल
10 ग्राम पर गोल्ड कितना लगता है GST?
सोने के प्राइस पर 3% GST लगता है साथ ही उसकी बनवाई (मेकिंग चार्ज) पर अलग से 5% GST लगाया जाता है।
– 10 ग्राम गोल्ड पर जीएसटी – 1,10,290 का 3%
– मेकिंग चार्ज पर GST (उदाहरण – अगर मेकिंग चार्ज 10,000 रुपये हो) : – 10,000 का 5%
- – 10 ग्राम सोने पर आपको कुल – 3308.70+500= 3808.70 रुपये।
GST 2.0 का बड़ा झटका! ऑटो सेक्टर में हड़कंप, नई कारें हुईं सस्ती लेकिन डीलर्स को ₹2500 करोड़ का नुकसान?
देश के प्रमुख शहरों में सोने का भाव
सोर्स – गुडरिटर्न्स