Gautam Adani Arrest Warrant: भारत की अडानी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने यूएस डॉलर मूल्य वाले बॉन्ड के जरिए पूंजी जुटाने के अपने इरादे को रद्द कर दिया है। अमेरिका में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) पर लगे कथित अरबों डॉलर की रिश्वत देने और धोखाधड़ी के आरोपों के बाद अडानी ग्रीन एनर्जी ने 600 मिलियन डॉलर की बॉन्ड डील को कैंसिल कर दिया है। अडानी ग्रुप ने अमेरिकी अभियोजकों (US prosecutors) द्वारा गौतम अडानी पर 2000 करोड़ रुपये की रिश्वत देने के आरोप लगाए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने यह जानकारी दी। यूएस की एक कोर्ट में जज ने अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी के खिलाफ अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया है।
एशिया में ट्रेडिंग के दौरान ग्रुप के यूएस-डॉलर नोट्स में काफी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार (21 नवंबर) को 600 मिलियन डॉलर बॉन्ड की डील को रद्द कर दी है।
Adani Shares Crash: अडानी ग्रुप के शेयरों में 20% की भयंकर गिरावट, निवेशकों में हाहाकार
250 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के आरोप
अडानी पर कथित तौर पर आरोप हैं कि उन्होंने अमेरिका में भारतीय सरकार के अधिकारियों को सोलर एनर्जी कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए 250 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी। बता दें कि इससे कुछ घंटे पहले ही अडानी ग्रीन एनर्जी ने बॉन्ड ऑफर के लिए प्राइस सेट किया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया।
अमेरिकी अभियोजकों ने अडानी व उनके भतीजे सागर अडानी और अन्य पर सौर ऊर्जा अनुबंध (Solar Energy Contract) हासिल करने के लिए 2020 से 2024 के बीच भारतीय सरकारी अधिकारियों को 25 करोड़ डॉलर से ज्यादा की रिश्वत देने का आरोप लगाया। एक अनुमान के अनुसार इससे ग्रुप को संभावित रूप से दो अरब डॉलर से ज्यादा का फायदा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब उन अमेरिकी बैंकों और निवेशकों से छुपाया गया, जिनसे अडानी ग्रुप ने इस परियोजना के लिए अरबों डॉलर जुटाए थे। अमेरिकी कानून अपने निवेशकों या बाजारों से जुड़े विदेशों में भ्रष्टाचार के आरोपों को आगे बढ़ाने की अनुमति देता है। अडानी समूह से इन आरोपों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।
कोर्ट के दस्तावेजों के मुताबिक, एक जज ने गौतम अडानी और सागर अडानी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। और अभियोजक इन वारंट्स को अंतरराष्ट्रीय कानून प्रवर्तन (international law enforcement) के समक्ष पेश कर सकते हैं।
अडानी ग्रुप के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट
अडानी ग्रुप की कंपनियों के स्टॉक गुरुवार (21 नवंबर 2024) को बाजार खुलते ही 20 प्रतिशत तक गिर गए। बीएसई पर समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 20 प्रतिशत, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में 20 प्रतिशत, अडानी ग्रीन एनर्जी में 19.17 प्रतिशत, अडानी टोटल गैस में 18.14 प्रतिशत, अडानी पावर में 17.79 प्रतिशत और अडानी पोर्ट्स के शेयर में 15 प्रतिशत की गिरावट आई। इसके अलावा समूह की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 14.99 प्रतिशत, एसीसी 14.54 प्रतिशत, एनडीटीवी 14.37 प्रतिशत और अडानी विल्मर का शेयर 10 प्रतिशत लुढ़का।