भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीती रात इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद जहां देश भर में जश्न का माहौल है।
बिजनेस जगत के दिग्गजों ने भी खास अंदाज में टीम इंडिया को बधाई दी, आइए जानते हैं…
आनंद महिंद्रा ने इस अंदाज में दी बधाई
आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘उन्होंने सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं उठाई। उन्होंने महिला क्रिकेट के खेल को भी ऊंचा उठाया और ऐसा करते हुए, उन्होंने युवा भारतीय चैंपियनों की पूरी नई पीढ़ी को प्रेरित किया। इस अपार गौरव के लिए धन्यवाद!!
हेलीपैड से स्विमिंग पूल तक…पाली हिल में बने अनिल अंबानी के 17 मंजिला आलीशान घर को देख रह जाएंगे दंग
नीता अंबानी ने दी बधाई
नीता अंबानी ने कहा कि हमारी लड़कियों ने पहली बार आईसीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। मुझे लगता है कि आपने जिस साहस, दृढ़ विश्वास और आत्मविश्वास के साथ खेला है, उससे पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हम सभी को आप पर बहुत गर्व है और मैं आपको धन्यवाद और जय हिंद कहना चाहती हूं।
म्यूचुअल फंड का मैजिक: सिर्फ 6 महीने में दिया 22% तक बंपर रिटर्न, ये है बेस्ट मिडकैप फंड्स की लिस्ट
गौतम अडानी ने कुछ इस अंदाज में दी टीम इंडिया को बधाई
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने X (Twitter) पर लिखा, ‘टीम इंडिया को बधाई!! भारत और उसकी बेटियों के लिए क्या ही शानदार जीत है! यह सिर्फ क्रिकेट की जीत नहीं है। यह हौसले की, शालीनता की, हर उस लड़की की जीत है जिसने कभी सपने देखने की हिम्मत की।
हर गेंद पे जोश, हर शॉट में शान,
ये है हमारी Team India – देश की पहचान!
टीम इंडिया पर गर्व है – निडर, निडर और हमेशा भारत।
जय नारी शक्ति। जय हिंद।’
हर्ष गोयनका ने दी बधाई
RPG Enterprises के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने X (Twitter) पर लिखा, ‘भारत ने रचा इतिहास, क्या ही जोश, संघर्ष और गौरव की रात थी! आंसू, जीत और जादू – हमारी महिलाएं ICC महिला विश्व कप 2025 जीत रही हैं! आपने करोड़ों सपने साकार किए। हरमन, जेमिमा,शेफाली, दीप्ति हमेशा के लिए चैंपियन!’
