India Economic Survey 2024-25 Full Document Text Pdf: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 की आर्थिक समीक्षा को लोकसभा में पेश किया। समीक्षा चालू वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के आकलन के साथ देश के समक्ष चुनौतियों को बयां करती है। आर्थिक समीक्षा एक वार्षिक दस्तावेज है जिसे सरकार केंद्रीय बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए पेश करती है।
यह सुधारों और विकास का खाका भी प्रदान करती है। यह अगले वित्त वर्ष के लिए दृष्टिकोण प्रदान करने के अलावा अर्थव्यवस्था और विभिन्न क्षेत्रों में विकास की रूपरेखा को बयां करती है। आर्थिक समीक्षा मुख्य आर्थिक सलाहकार की देखरेख में वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग का आर्थिक प्रकोष्ठ तैयार करता है।
1950-51 में पेश की गई थी पहली आर्थिक समीक्षा
पहली आर्थिक समीक्षा 1950-51 में पेश की गयी थी। उस समय यह बजट दस्तावेज का हिस्सा होती थी। इसे 1960 के दशक में केंद्रीय बजट से अलग कर दिया गया और बजट से एक दिन पहले पेश किया जाने लगा। वित्त मंत्री सीतारमण शनिवार को 2025-26 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
आर्थिक समीक्षा 2024-25 डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
हिंदी में आर्थिक समीक्षा 2024-25 डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 की मुख्य विशेषताओं को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीनों में सेवा व्यापार अधिशेष
अप्रैल-दिसंबर 2024 के दौरान व्यापारिक निर्यात में मध्यम वृद्धि, मुख्य रूप से पेट्रोलियम निर्यात के मूल्य में गिरावट के कारण जो अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट से प्रेरित है।
मुद्रास्फीति के प्रभाव के बावजूद व्यापारिक आयात में वृद्धि घरेलू खपत में उछल को दिखाती है।