अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि कंपनियां कार्य वीजा के नाम पर सस्ता श्रमबल आयात कर रही हैं। उन्होंने अमेरिकियों की नौकरियों का संरक्षण करने की प्रतिबद्धता जताई। ट्रंप ने एच-1बी वीजा व आउटसोर्सिंग को अपना चुनावी मुद्दा बनाया है। ट्रंप ने गुरुवार (14 अक्टूबर) को रात सिनसिनाटी, ओहियो में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘देशभर में काफी मांएं इस बात को लेकर चिंतित हैं कि उनके बच्चों को नौकरी नहीं मिलेगी। उनकी चिंता जायज है। सबसे बड़ा खतरा आउटसोर्सिंग का है। कॉलेज शिक्षित बच्चों की नौकरियां दूसरे देशों को भेज दी गई हैं।’ उन्होंने आरोप लगाया कि इसके अलावा कंपनियां एच1बी वीजा पर सस्ता श्रमबल आयात कर रही हैं। उन्होंने अमेरिकियों की नौकरियों का संरक्षण करने की प्रतिबद्धता जताई। आईटी पेशेवरों विशेषरूप से भारत से, के बीच एच-1बी कार्य वीजा काफी लोकप्रिय है।
ट्रंप का अमेरिकियों की नौकरियों को बचाने का वादा, आउटसोर्सिंग को बताया बड़ा खतरा
डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि कंपनियां एच1बी वीजा पर सस्ता श्रमबल आयात कर रही हैं।
Written by भाषा
वॉशिंगटन

Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा व्यापार समाचार (Business News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
First published on: 14-10-2016 at 18:37 IST