Diwali Bank Holiday 2024: दिवाली 2024 में बस 10 दिन ही बाकी बचे हैं। लेकिन इस बार दिवाली सेलिब्रेशन (Diwali Celebration) की तारीख को लेकर बहुत कन्फ्यूजन है। 31 अक्टूबर या 1 नवंबर किस दिन दिवाली है? बैंकों में दिवाली की छुट्टी किस दिन है? आरबीआई के मुताबिक, दिवाली की सरकारी छुट्टी कब रहेगी? ये ऐसे कुछ सवाल हैं जो हर किसी के मन में हैं। ऐसा लग रहा है कि इस बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को भी दिवाली की सही तारीख को लेकर कन्फ्यूजन है और इसीलिए आरबीआई ने दो दिन की छुट्टी रख दी है। आपको बताते हैं कि आखिर आरबीआई ने दो दिन की छुट्टी क्यों दी है?

Diwali Bank Holiday 2024

आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, 31 अक्टूबर (गुरुवार) को कई राज्यों में दिवाली के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इनमें आंध्र प्रदेश, गोवा, कर्नाटक, केरल, पुदुद्चेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु शामिल हैं। इसके अलावा, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी दिवाली के मौके पर बैंकों में सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके अलावा कुछ राज्यों में 1 नवंबर (शुकवार) को रीजनल हॉलिडे भी है। इसके अलावा शनिवार और रविवार की भी छुट्टी है।

भारत की सबसे लंबी ट्रेन के शेड्यूल में रेलवे ने किया बदलाव, 57 स्टॉपेज पर रुकती है विवेक एक्सप्रेस, जानें रूट, टाइमिंग व किराया

October Bank Holiday

अक्टूबर 2024 में मिलने वाली छुट्टियों की लिस्ट (List of public holidays in October 2024)

अवसरतारीखदिन
महात्मा गांधी जयंती Mahatma Gandhi’s Birthday (Gazetted)2 अक्टूबरबुधवार
दशहरा, महा सप्तमी (Maha Saptami)10 अक्टूबरगुरुवार
दशहरा, महा अष्टमी/नवमी (Maha Ashtami) / Dussehra (Maha Navmi) 11 अक्टूबरशुक्रवार
दशहरा (Gazetted)12 अक्टूबरशनिवार
महर्षि वाल्मीकि जयंती Maharishi Valmiki’s Birthday17 अक्टूबरगुरुवार
करवा चौथ (Karva Chouth)20 अक्टूबररविवार
दिवाली (Gazetted)31 अक्टूबरगुरुवार

1 अक्टूबर (मंगलवार) को जम्मू में विधानसभा चुनाव के मौके पर छुट्टी।

2 अक्टूबर(बुधवार) को गांधी जयंती/महालया अमावस्या के मौके पर देशभर में सरकारी छुट्टी।

3 अक्टूबर (गुरुवार) को नवरात्रि का पहला दिन है और राजस्थान में इस दिन बैंकों में अवकाश।

10 अक्टूबर (गुरुवार) को दुर्गा पूजा (महासप्तमी) के मौके पर त्रिपुरा, असम, नागालैंड और बंगाल में बैंक बंद।

12 अक्टूबर (शनिवार) को दशहरा/विजयदशमी है और बैंकों में महीने के दूसरे शनिवार के चलते नियमित अवकाश।

14 अक्टूबर ( सोमवार) को सिक्किम में बैंकों की छुट्टी।

16 अक्टूबर(बुधवार) को लक्ष्मी पूजा के अवसर पर त्रिपुरा और बंगाल में छुट्टी।

17 अक्टूबर (गुरुवार) को महर्षि वाल्मीकि जयंती/बीहू के मौके पर कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद।

26 अक्टूबर (शनिवार) को जम्मू-कश्मीर दिवस के अवसर पर जम्मू व श्रीनगर में बैंकों में छुट्टी।

31 अक्टूबर (गुरुवार) को दीवाली (Deepawali)/काली पूजा/सरदार वल्लभभाई पटेल/नरक चतुर्दशी के जन्मदिन के मौके पर अधिकतर राज्यों में छुट्टी है। त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर और मेघालय को छोड़कर बाकी जगह बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुछ राज्यों में 1 नवंबर (शुकवार) को रीजनल हॉलिडे भी है।

बता दें कि गैजेट्स हॉलिडे को अनिवार्य सरकारी छुट्टियों में गिना जाता है। जबकि प्रतिबंधित छुट्टियां (restricted holidays) ऑप्शनल होती हैं। सरकार द्वारा रिलीज की गई लिस्ट में साल 2024 में 17 गैजेटेड और 31 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे घोषित की गई हैं। बता दें कि प्रतिबंधित छुट्टियां राज्य और संस्थान पर निर्भर करती हैं क्योंकि ये ऑप्शनल होती हैं।

Diwali Bank Holiday October
Diwali Bank Holiday 31st October

आरबीआई की लिस्ट के मुताबिक, अगरतला, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, शिलॉन्ग और श्रीनगर में 1 नवंबर को हॉलिडे है। यह छुट्टी दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) व कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर दी गई है।

Diwali Bank Holiday 1st november