Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in India on October 29, 2024: रोशनी का त्योहार यानी दीपावली (Deepawali) के मौके पर देशभर में पटाखों, मिठाइयों समेत महंगी धातुओं यानी सोना-चांदी के दाम भी बढ़ जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड के दाम 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की तरफ बढ़ रहे हैं और इसकी वजह है एक बार फिर फेस्टिवल के चलते डिमांड में हुई बढ़ोत्तरी। आमतौर पर भारत में लोग त्योहार के मौके पर सोने की जमकर खरीद-फरोख्त करते हैं क्यों इसे तोहफे और निवेश दोनों के लिए बढ़िया विकल्प माना जाता है।

ईरान-इजरायल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहे तनाव का असर गोल्ड और सिल्वर जैसी महंगी धातुओं पर पड़ने की उम्मीद है। हमेशा से गोल्ड और सिल्वर के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहा है। निवेश के लिए सुरक्षित माने जाने वाला गोल्ड हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित ऑप्शन रहा है। और अनिश्चित समय में स्थाई निवेश ऑफर करता रहा है।

Bank Holidays: नवंबर में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब सरकारी छुट्टी, चेक करें RBI लिस्ट

भारत में 29 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का भाव 78,610 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 1 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 7,861 रुपये पर है। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का भाव 22 कैरेट है।

पिछले हफ्ते के मुकाबले 24 कैरेट गोल्ड के भाव में 0.13 प्रतिशत की कमी आई है जबकि पीली धातु के दाम पिछले 10 दिनों में 1 प्रतिशत तक गिरे हैं। चांदी फिलहाल 97,480 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर ट्रेड कर रही है।

29 अक्टूबर को मुंबई में सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on October 29

आज 24 कैरेट सोने की कीमत 78,610 रुपये/10 ग्राम है। 28 अक्टूबर को सोना 78,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध था। एक हफ्ते पहले 22 अक्टूबर को सोना 78720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका था।

29 अक्टूबर को मुंबई में चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on October 29

29 अक्टूबर को मुंबई में चांदी 97,480 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिकी, कीमत में 130 रुपये की बढ़ोतरी हुई। एक दिन पहले चांदी की कीमत 97,350 रुपये प्रति किलोग्राम थी और एक हफ्ते पहले कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छू गई।

29 अक्टूबर को कोलकाता में सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on October 29

24 कैरेट गोल्ड का दाम 29 अक्टूबर को 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं 1 दिन पहले 28 अक्टूबर को चमकीली धातु का दाम 78,540 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि पिछले हफ्ते यहां सोने का रेट 78,600 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

29 अक्टूबर को कोलकाता में चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on October 29

29 अक्टूबर को कोलकाता में चांदी 97,350 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बिक रही है। एक दिन पहले चांदी की कीमत 97,220 रुपये प्रति किलोग्राम थी और एक हफ्ते पहले कीमत एक लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

29 अक्टूबर को दिल्ली में सोने का भाव: Gold rate in Delhi on October 29

24 कैरेट गोल्ड का दाम 29 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली में 78,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं 1 दिन पहले 28 अक्टूबर को चमकीली धातु का दाम 78,510 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि पिछले हफ्ते यहां 24 कैरेट सोने का रेट 78,580 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

29 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on October 29

29 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी 97,310 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। एक दिन पहले चांदी की कीमत 97,180 रुपये प्रति किलोग्राम थी और एक हफ्ते पहले कीमत 99830 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

29 अक्टूबर को चेन्नई में सोने का भाव: Gold rate in Delhi on October 29

24 कैरेट गोल्ड का दाम 29 अक्टूबर चेन्नई में 78,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। वहीं 1 दिन पहले 28 अक्टूबर को चमकीली धातु का दाम 78,870 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि पिछले हफ्ते यहां 24 कैरेट सोने का रेट 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

29 अक्टूबर को चेन्नई में चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on October 29

29 अक्टूबर को दिल्ली में चांदी 97,760 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर है। एक दिन पहले चांदी की कीमत 97,630 रुपये प्रति किलोग्राम थी और एक हफ्ते पहले कीमत 1,00,290/Kg पर पहुंच गई थी।