Gold Rate Today in India, Check 18k, 22K, 24K Gold Price in India on October 30, 2024: दिवाली, धनतेरस के मौके पर देशभर में सोने-चांदी की मांग में जमकर इजाफा हुआ है। फेस्टिव सीजन के समय देश में खासतौर पर उत्तर भारत के इलाकों में सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गोल्ड-सिल्वर के दाम (Gold Silver Price) में बढ़ोत्तरी हो रही है और इन महंगी धातुओं ने रिकॉर्ड प्राइस सेट कर दिया है। 24-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का दाम 80,000 रुपये के पार पहुंच गया है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों की बात करें तो सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है। इजरायल-ईरान के बीच जारी तनाव और फेस्टिव डिमांड के चलते सोने के दाम बढ़े हैं। सुरक्षित निवेश के तौर पर माने जाने वाला गोल्ड हमेशा से निवेशकों के लिए सुरक्षित ऑप्शन रहा है।

New Delhi Railway Station: भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने बदले एंट्री पॉइन्ट, मेट्रो स्काईवॉक भी बंद, NDLS जाने से पहले पढ़ लें एडवाइजरी

लगातार ऊपर जा रहे सोने के दाम
पिछले एक साल में गोल्ड के दामों में करीब 37 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। इसकी वजह करेंसी रेट्स में लगातार उतार-चढ़ाव और जियोपॉलिटिकल टेंशन है। पिछले साल यानी अक्टूबर 2023 की तुलना में सोने के दाम में जोरदार वृद्धि हुई है और यही वजह है कि अनिश्चित समय में इसे सेफ-हैवन इन्वेस्टमेंट माना जाता है।

आज, 30 अक्टूबर को सोने व चांदी का भाव: Gold and silver rates today, October 30

भारत में आज यानी 30 अक्टूबर को 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 79,440 रुपये है। वहीं 1 ग्राम 24-कैरेट गोल्ड का रेट 7,794 रुपये है। जबकि 22-कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का रेट 72,728 रुपये है।

Bank Holidays: नवंबर में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब सरकारी छुट्टी, चेक करें RBI लिस्ट

पिछले एक सप्ताह में 24-कैरेट गोल्ड का रेट 0.48 प्रतिशत बढ़ा है। और पीली धातु के दाम में एक हफ्ते में 1.03 फीसदी तक बढ़ गए हैं। फिलहाल चांदी का भाव आज 98,980 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।

आज मुंबई में सोने का भाव: Gold rate in Mumbai on October 30

चमकीली धातु का रेट आज यानी 30 अक्टूबर को मुंबई में 79,340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं कल यानी 29 अक्टूबर को सोने का भाव 78,610 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जबकि 7 दिन पहले 23 अक्टूबर को सोने का रेट 77,910 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आज मुंबई में चांदी का भाव: Silver rate in Mumbai on October 30

मुंबई में आज चांदी का भाव 98,860 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जबकि कल सिल्वर 97,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक हफ्ते पहले चांदी का भाव 97,100 रुपये प्रति किलोग्राम था।

आज कोलकाता में सोने का भाव: Gold rate in Kolkata on October 30

कोलकाता में आज यानी 30 अक्टूबर को 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 79,240 रुपये है। वहीं कल यानी 29 अक्टूबर को यह चमकीली धातु 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं पिछले हफ्ते इसका भाव 77,800 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आज कोलकाता में चांदी का भाव: Silver rate in Kolkata on October 30

कोलकाता में आज चांदी का भाव 98,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जबकि कल यानी 29 अक्टूबर को चांदी 97,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक हफ्ते पहले चांदी का भाव 96,970 रुपये प्रति किलोग्राम था।

आज दिल्ली में सोने का भाव:Gold rate in Delhi on October 30

दिवाली पर भारी मांग के चलते आज यानी 30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 79,210 रुपये है। वहीं कल यानी 29 अक्टूबर को यह चमकीली धातु 78,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी। वहीं पिछले हफ्ते इसका भाव 77,770 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आज दिल्ली में चांदी का भाव: Silver rate in Delhi on October 30

कोलकाता में आज चांदी 98,690 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल यानी 29 अक्टूबर को चांदी 97,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। वहीं एक हफ्ते पहले चांदी का भाव 96,930 रुपये प्रति किलोग्राम था।

आज चेन्नई में सोने का भाव: Gold rate in Chennai on October 30

चेन्नई में आज यानी 30 अक्टूबर को राजधानी दिल्ली 24-कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 79,580 रुपये है। वहीं कल यानी 29 अक्टूबर को यह सोना 78,830 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर था। वहीं पिछले हफ्ते इसका भाव 78,130 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

आज चेन्नई में चांदी का भाव: Silver rate in Chennai on October 30

चेन्नई में आज यानी 30 अक्टूबर को चांदी 99,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है। जबकि कल यानी 29 अक्टूबर को चांदी 97,760 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। जबकि एक हफ्ते पहले चांदी का भाव 97,380 रुपये प्रति किलोग्राम था।