Chhath Puja 2024 Bank Holidays: दिवाली के जाते ही देशभर में पावन पर्व छठ की रौनक दिखने लगी है। देशभर में लोग छठ पूजा अपने परिवार के साथ बिताने के लिए घरों की ओर जा रहे हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा का महापर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होकर सप्तमी तिथि पर समापत् होता है। इस साल यह पर्व 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। छठ के मौके पर कई राज्यों में सरकारी छुट्टी का ऐलान भी किया गया है। छठ पूजा के मौके पर कई राज्यों में बैंकों में भी RBI ने सरकारी अवकाश दिया है।

छठ पूजा पर कहां-कहां बैंक बंद

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank Of India) की लिस्ट के मुताबिक, छठ पूजा के मौके पर देश के तीन राज्यों में सरकारी अवकाश रहेगा।

Bank Holidays: नवंबर में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब सरकारी छुट्टी, चेक करें RBI लिस्ट

कोलकाता, पटना और रांची यानी बंगाल, बिहार और झारखंड में 7 नवंबर को छठ की सरकारी छुट्टी है और इस दिन बैंकों में अवकाश रहेगा। बता दें कि इसके अलवा बिहार सरकार ने छठ पर्व के अवसर पर 4 दिनों की छुट्टी का ऐलान भी किया है।

List of public holidays in November 2024

अवसरतारीखदिन
गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja)2 नवंबरशनिवार
भाई दूज (Bhai Duj)3 नवंबररविवार
छठ पूजा Pratihar Sashthi or Surya Sashthi (Chhat Puja)7 नवंबरगुरुवार
गुरु नानक जयंती Guru Nanak’s Birthday (Gazetted)15 नवंबरशुक्रवार
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस (Guru Teg Bahadur’s Martyrdom Day)24 नवंबररविवार

1 नवंबर- दिवाली अमावस्या और कन्नड़ राज्योत्सव के मौके पर कर्नाटक और अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

2 नवंबर- दिवाली (बलि प्रतिपदा) के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी।

3 नवंबर – भाईदूज, रविवार होने के चलते देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा। यानी महीने की शुरुआत में ही 3 दिन बैंकों में छुट्टी है।

7 नवंबर – छठ पूजा के मौके पर शाम का अर्घ्य दिया जाएगा और बंगाल, रांची व पटना में बैंक बंद रहेंगे।

8 नवंबर को वेंगाला के चलते मेघालय में बैंकों में छु्ट्टी रहेगी। छठ पूजा पर सुबह का अर्घ्य होगा और रांची व पटना में बैंकों में छुट्टी है।

9 नवंबर- महीने का दूसरा शनिवार है जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे।

10 नवंबर- रविवार के चलते बैंकों में नियमित अवकाश रहेगा।

12 नवंबर- ईगास बग्वाल के चलते देहरादून में बैंकों में छुट्टी रहेगी।

15 नवंबर को गुरुनानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा के चलते बेलापुर, आइजोल, भुवनेश्वर, जम्मू, नागपुर, चंडीगढ़, भोपाल, ईटानगर, देहरादून, जयपुर, तेलंगाना, हैदराबाद, कानपुर, जयपुर, कोलकाता, नई दिल्ली, रांची, मुंबई, कोहिमा, शिमला, श्रीनगर, लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे।

17 नवंबर को रविवार का नियमित अवकाश रहेगा।

18 नवंबर को कनकदास जयंती के चलते बेंगलुरू में छुट्टी रहेगी।

23 नवंबर को संग कुट्सनेमा, चौथे शनिवार की छुट्टी है।

24 नवंबर को रविवार के चलते बैंकों में नियमित सरकारी अवकाश है।

दिल्ली में भी 7 नवंबर को छठ की सरकारी छुट्टी

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने शुक्रवार (7 नवंबर) को छठ पूजा 2024 (Chhath Puja 2024) की सरकारी छुट्टी रहेगी। नई दिल्ली में सभी सरकारी ऑफिस और स्कूलों में इस दिन कामकाज नहीं होगा। यानी बैंक भी नहीं खुलेंगे।