Train Luggage Weight Limit : भारत में अधिकतर लोग लंबे सफर के लिए ट्रेन से यात्रा करते हैं। ट्रेन से सफर अन्य ट्रेवल के साधनों जैसे बस या फ्लाइट से मुकाबले काफी किफायती माना जाता है। क्योंकि, इसमें आप अधिक मात्रा में सामान ले जा सकते हैं। हालांकि, इसकी एक लिमिट है। बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा को सूचित किया कि ट्रेन में यात्रा करते समय निर्धारित मुफ्त सामान सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को शुल्क देना होगा।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद वेमिरेड्डी प्रभाकर रेड्डी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि क्या रेलवे एयरपोर्ट पर अपनाई जा रही प्रथा के अनुसार ट्रेन यात्रियों के लिए सामान संबंधी नियम लागू करेगा।
वैष्णव ने लिखित उत्तर में कहा, “मौजूदा समय में, डिब्बों के अंदर यात्री द्वारा अपने साथ ले जाने वाले सामान की क्लास के आधार पर अधिकतम सीमा निर्धारित है।” उन्होंने क्लास के आधार पर मुफ्त सामान सीमा और अधिकतम सीमा की जानकारी दी है।
नई दिल्ली और वैष्णो देवी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां जानें रूट, टाइमिंग समेत बाकी डिटेल
कितना मुफ्त ले जा सकते हैं सामान?
– द्वितीय श्रेणी : यात्रा करने वाले यात्री को 35 किग्रा तक का सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति है और 70 किग्रा तक का सामान शुल्क के साथ ले जाया जा सकता है।
– स्लीपर कैटेगिरी: मुफ्त सामान सीमा 40 किलोग्राम है, जिसकी अधिकतम अनुमत सीमा 80 किलोग्राम है।
– एसी 3 टियर या चेयर कार : यात्रा करने वाले यात्रियों को 40 किलोग्राम तक का मुफ्त सामान ले जाने की अनुमति है, जो अधिकतम सीमा भी है।
– फर्स्ट क्लास और एसी 2 टियर: 50 किलोग्राम तक का सामान मुफ्त में ले जाने की अनुमति है, जिसकी अधिकतम सीमा 100 किलोग्राम है।
– एसी फर्स्ट क्लास: 70 किलोग्राम तक का सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं, जिसकी अधिकतम सीमा 150 किलोग्राम है।
