Yamaha ने भारत में BS6 MT-15,R15 V3,R15 V3 को पेश कर दिया है, नए मॉडल्स में सबसे बड़ा परिवर्तन इनके इंजन में देखने को मिलेगा। जो अब BS6 मानको के अनूरुप तैयार किए गए हैं। नई बाइक में नए तरीके से डिजाइन किया हुआ पेंट स्कीम (Ice Fluo Vermillion ) भी देखने को मिलेगा।

Yamaha MT-15  : फिलहाल बाइक के इंजन को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इसके डिजाइन में नए व्हाइट कलर स्कीम के साथ रेड अलॉय व्हील्स कस काम्बिनेशन जोड़ दिया गया है। नई MT15 में साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, स्टैंडर्ड रेडियल रियर टायर का भी विकल्प दिया जाएगा। इसके अलावा टेलिस्कोपिक फ्रंट और रियर मेनोशॉक सेटअप दिया गया है। वहीं बाइक में पहले के समान ही फ्रंट ब्रेक 282mm और रियर ब्रेक 220mm का दिया जाएगा।

Yamaha YFZ R15 : कंपनी ने BS6 R15 V3 को भी पेश किया है, जिसमें साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ, स्टैंडर्ड रेडियल रियर टायर जैसी फीचर्स जोड़ दिए गए हैं। BS6 Yamaha R15 V3 की कीमत इसके पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 4 हजार रुपये तक बढ़ सकती है। वर्तमान में Yamaha R15 V3 की कीमत 1.36 लाख रुपये एक्स शोरुम दिल्ली है।

Yamaha ZR 125 Fi : नई Ray ZR के डिजाइन में भी कंपनी ने बदलाव किया है, अब RayZR में एलईडी डीआरएल और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इस स्कूटर को ‘क्विट इंजन स्टार्ट’ (जो होंडा की साइलेंट स्टार्ट सिस्टम जैसा है) से लैस किया गया है। इसके अलावा साइड स्टैंड इंजन कटऑफ जैसे नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। Ray ZR में 125 सीसी का Fi इंजन मिलता है, जो 8.2 पीएस की पावर और 9.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है।

बता दें कि, Yamaha MT-15 में नए BS-6 इंजन के अपडेट के बाद बाइक की परफॉर्मेंस पहले से और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। ऐसी उम्मीद है कि इसका सकारात्मक असर बाइक की माइलेज पर भी देखने को मिलेगा। इसी कंपनी ने अपनी इस बाइक को बाजार में पेश किया था। फिलहाल मौजूदा मॉडल की कीमत 1.36 लाख रुपये है।