Cheapest Used Maruti Cars: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने यूज्ड कार फर्म Truvalue के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। इस समय कंपनी के इस फर्म के आधिकारिक वेबसाइट पर बेहद ही कम कीमत में पुरानी कारें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। आप यहां से Alto से भी आधे दाम में Swift Dzire और WagonR जैसी कारें कारें खरीद सकते हैं, तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में —

Maruti Swift Dzire: एंट्री लेवल सिडान सेग्मेंट की मशहूर कार डिजायर इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Truvalue के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक ये कार 2011 का मॉडल है और अब तक 1,94,347 किलोमीटर का सफर कर चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये डीजल वर्जन का सेकेंड वैरिएंट VDI है, जिसकी कीमत महज 2 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Wagon R: कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कारों में से एक वैगनआर के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल वैरिएंट LXI भी यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2008 का मॉडल है और अब तक ये कार 1,54,820 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 1.55 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Swift: मारुति की बेहतरीन हैचबैक कार स्विफ्ट के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल मॉडल  LXI यहां पर बिक रहा है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2008 का मॉडल है और अब तक ये कार 1,26,034 किलोमीटर का सफर कर चुकी है। इस कार को इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है इसकी कीमत महज 1.70 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Swift: मारुति स्विफ्ट का एक और मॉडल यहां पर बिक रहा है। ये हमारी आज के फेहरिस्त की सबसे सस्ती कार है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2005 का मॉडल है और अब तक ये कार 1,07,903 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 1.10 लाख रुपये तय की गई है, जो कि Alto की कीमत की भी आधी है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो बातें बताई गई हैं वो Truvalue के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक है। पुराने वाहन खरीदते समय कारों के कंडीशन और दस्तावेज के बारे में पूरी जांच करना बेहद जरूरी होता है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।