Used Maruti Suzuki Cars in Cheapest Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि पुराने कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। इस त्योहारी सीजन में यदि आपका बजट टाइट है और आप कार खरीदना चाहते हैं, तो आप कंपनी की आधिकारिक यूज्ड कार फर्म Truevalue के माध्यम से पुरानी कार बेहद ही कम कीमत में घर ला सकते हैं। कंपनी के इस फर्म की आधिकारिक वेबसाइट पर Maruti Alto से भी आधे दाम में Dzire और WagonR जैसी कारें बिक रही हैं। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में —

Maruti Wagon R: मारुति की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक मारुति वैगनआर के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल मॉडल LXI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Truevalue के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2013 का मॉडल है और अब तक ये कार 77,110 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 2.15 लाख रुपये तय की गई है। इसके साथ आपको 6 महीने की वारंटी और 3 मुफ्त सर्विसिंग भी मिलेगी।

Maruti Swift: मारुति की दूसरी सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैचबैक कार स्विफ्ट के डीजल वैरिएंट का VDI मॉडल भी यहां पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2011 का मॉडल है और अब तक ये कार 68,973 किलोमीटर का सफर कर चुकी है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार की कीमत महज 2.10 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Eeco: एमपीवी सेग्मेंट में मारुति की बेहतरीन कार इको का 5 सीटर वैरिएंट इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के मुताबिक ये कार 2013 का मॉडल है और अब तक ये कार 1,75,564 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 1.55 लाख रुपये तय की गई है। ये CNG मॉडल है।

Maruti Swift Dzire: देश की बेस्ट सेलिंग एंट्री लेवल सिडान कार डिजायर के डीजल वैरिएंट का सेकेंड मॉडल VDI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसकी कीमत नई Maruti Alto की कीमत की आधी है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2010 का मॉडल है और अब तक ये कार 1,10,823 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 1.50 लाख रुपये तय की गई है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Truevalue के वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार हैं। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके दस्तावेज और कंडीशन के बारे में पूरी तस्दीक करना बेहद जरूरी होता है।