Cheapest Maruti Cars Online: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की गाड़ियां भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।, जिसके चलते ग्राहकों का कम कीमत में कार का सपने पूरा करने के लिए कंपनी ने अपने यूज्ड कार फर्म ‘Truevalue’ के माध्यम से पुरानी गाड़ियों की भी खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। यदि आप भी कम कीमत में कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आप यहां से बेहद कम कीमत में एक शानदार कार के मालिक बन सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस समय सबसे सस्ती कार कौन-सी है जिसे आप खरीद सकते हैं।

Maruti Alto LXI : देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार Alto LXI को आप बेहद कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस वेबसाइट पर इसके सीएनजी वर्जन का LXI वैरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2013 का मॉडल है, और अब तक ये कार 57,682KM चल चुकी है। इस कार का इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। जिसकी कीमत महज 1,85,000 लाख रुपये तक की गई है।

Maruti Swift: कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक कार स्विफ्ट भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 का मॉडल है और अब तक ये कार 87,226 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। ये डीजल वर्जन का LDI वैरिएंट है। इसकी कीमत महज 1.85 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti WagonR: मारुति वैगनआर भी कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये पेट्रोल वर्जन का VXI वैरिएंट है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है और ये 2013 का मॉडल है। अब तक ये कार 66,602 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसकी कीमत महज 1,90,000 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Eeco STANDARD ( 7 SEATER) : मारुति ईको स्टैंडर्ड भी कंपनी की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये पेट्रोल वर्जन का Eeco STANDARD 7 सीटर मॉडल है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है और ये 2014 का मॉडल है। अब तक ये कार 1,35,499 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसकी कीमत महज 95,000 हजार रुपये तय की गई है।