Used Maruti Cars in Cheapest Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने यूज्ड कार फर्म Truevalue के माध्यम से पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। इस समय कंपनी के आधिकारिक ट्रूवैल्यू वेबसाइट पर बेहद ही कम कीमत में Wagon R और Dzire जैसी कारें बिक रही हैं। तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में —
Maruti Baleno: कंपनी की लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो के पेट्रोल वर्जन का SIGMA वैरिएंट इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2016 का मॉडल है और अब तक इस कार ने 36,844 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है इसकी कीमत महज 4,60,000 रुपये तय की गई है। इस कार के साथ कंपनी 1 साल की वारंटी और 3 फ्री सर्विसिंग भी दे रही है।
Maruti Swift Dzire: देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली एंट्री लेवल सिडान कार Dzire भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार डीजल वर्जन का पहला मॉडल LDI है। ये कार 2012 का मॉडल है, अब तक ये कार 72,235 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है इसकी कीमत महज 3,75,000 रुपये तय की गई है। इस कार के साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विसिंग भी दे रही है।
Maruti Wagon R: मारुति वैगन इस समय देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली हैचबैक कार है। इसका CNG वैरिएंट बिक्री के लिए इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2013 का मॉडल है और अब तक ये कार 61,416 किलोमीटर चल चुकी है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत 3,58,000 रुपये तय की गई है। इसके साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विसिंग प्रदान कर रही है।
Maruti Swift: मारुति स्विफ्ट के पेट्रोल वर्जन का पहला वैरिएंट LXI भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये हमारी इस सूची की सबसे सस्ती कार है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2007 का मॉडल है और अब तक ये कार 94,338 किलोमीटर चल चुकी है। इसे इसके तीसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है, इसकी कीमत महज 1,75,000 रुपये तय की गई है। इसके साथ कंपनी कोई वारंटी और फ्री सर्विसिंग नहीं दे रही है।
नोट: Truevalue, मारुति सुजुकी की आधिकारिक फर्म है। यहां से वाहन खरीदने में आपको दस्तावेजों की पूरी जानकारी दी जाती है। इसके अलावा पुराने वाहन खरीदने से पहले उनके कंडीशन की पूरी तस्दीक करना बेहद जरूरी होता है। यहां पर वाहनों के बारे में जो भी बातें बताई गई हैं वो Truevalue वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।