Used Maruti Cars in Cheapest Price: हर कोई चाहता है कि वो एक कार का मालिक हो, लेकिन कई बार उंची कीमत और टाइट बजट के चलते लोगों अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपनी इस चाहत को पूरा कर सकते हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है बल्कि अपने आधिकारिक यूज्ड कार फर्म ‘Truevalue’ के माध्यम से पुरानी कारों की भी बिक्री करती है। इस समय कंपनी की वेबसाइट पर Swift Dzire और WagonR जैसी कारें महज एक बाइक की कीमत में मिल रही हैं। तो आइये जानते हैं इन कारों के बारे में —

Maruti Celerio: मारुति की हैचबैक कार सेलेरियो के पेट्रोल वैरिएंट का सेकेंड मॉडल VXI इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। Truevalue वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2014 का मॉडल है और अब तक ये कार 35,492 किलोमीटर चल चुकी है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयोग किया गया है। इसकी कीमत महज 3,20,000 रुपये तय की गई है। कंपनी इस कार के साथ 6 महीने की वारंटी और 3 फ्री सर्विसिंग भी दे रही है।

Maruti Wagon R: बीते जुलाई महीने में मारुति वैगनआर देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार बनी है। इस वेबसाइट पर वैगनआर के पेट्रोल वैरिंएट का एंट्री लेवल मॉडल LXI भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 का मॉडल है और अब तक ये कार 71,000 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है और इसकी कीमत महज 2.30 लाख रुपये तय की गई है।

Maruti Swift Dzire: मारुति की बेस्ट सेलिंग सिडान कार डिजायर के पेट्रोल वैरिएंट का एंट्री लेवल मॉडल भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये हमारी इस सूची की सबसे सस्ती कार है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2009 का मॉडल है अब तक ये कार 2,22,000 किलोमीटर चल चुकी है, इसे इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज एक बाइक के बराबर है, इसका दाम 1,50,000 रुपये तय किया गया है।

नोट: यहां पर कारों के बारे में जो बताया गया है वो ‘Truevalue’ के आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदने से पहले उनकी कंडीशन और दस्तावेजों के बारे में पूरी जानकारी करना बेहद जरूरी होता है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।