Used Maruti Cars in Cheapest Price: एक अदद कार का सपना तकरीबन हर किसी का होता है। लेकिन उंची कीमत और टाइट बजट के चलते ज्यादातर लोग नई कार नहीं खरीद पाते हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki न केवल नई कारों की बिक्री करती है, बल्कि अपने यूज्ड कार फर्म ‘Truevalue’ के माध्यम से कंपनी पुरानी कारों की भी खरीद फरोख्त करती है। इस समय कंपनी के इस वेबसाइट पर Wagon R और Ertiga जैसी कारें बेहद ही कम कीमत में बिक रही हैं, तो आइये जानते हैं उन कारों के बारे में —
Maruti Ertiga: मारुति की लोकप्रिय एमपीवी Ertiga के डीजल वर्जन का सेकेंड वैरिएंट VDI इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 का मॉडल है और अब तक ये कार 98,837 किलोमीटर तक चल चुकी है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 4 लाख रुपये तय की गई है।
Maruti Swift: कंपनी की प्रीमियम हैचबैक कार स्विफ्ट भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये भी डीजल वर्जन है, दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2013 का मॉडल है और तक ये कार 1,26,098 किलोमीटर का सफर कर चुकी है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 3,75,000 रुपये तय की गई है।
Maruti Ritz: मारुति की हैचबैक कार रिट्ज के पेट्रोल संस्करण का पहला मॉडल भी बिक्री के लिए इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2012 का मॉडल है और अब तक ये कार 86,869 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसकी कीमत महज 2,80,000 रुपये तय की गई है। इसे भी इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इस कार के साथ कंपनी 6 महीने की वारंटी और 3 महीने की फ्री सर्विसिंग भी दे रही है।
Maruti WagonR: मारुति वैगनआर भारतीय बाजार में खासी मशहूर हो रही है। बीते महीने ये देश की बेस्ट सेलिंग कार थी। इस कार एंट्री लेवल वैरिएंट भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2007 का मॉडल है और इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अब तक ये कार 75,215 किलोमीटर तक चल चुकी है। इसकी कीमत Maruti Alto की कीमत से भी काफी कम है। इसकी कीमत महज 1.25 लाख रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बाते बताई गई हैं वो ‘Truevalue’ वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदते समय वाहनों की कंडीशन और दस्तावेजों की पूरी जांच करना बेहद जरूरी होता है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।