TVS Motors ने अपनी Apache RTR 160 और RTR 180 का नया अपडेट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। इस दोनों बाइकों में किए गए बड़े बदलावों में कंपनी ने दोनों बाइकों के वजन को कम करते हुए इनकी पावर को बढ़ाया है। इसमें अपाचे आरटीआर 160 का वजन 2 किलो और अपाचे आरटीआर 180 का वजन 1 किलोग्राम घटाया गया है।

कीमत की बात करें तो टीवीएस मोटर्स ने 2022 Apache RTR 180 की कीमत 1.30 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) और Apache RTR 160 की शुरुआती कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) है जो टॉप वेरिएंट में 1.24 लाख रुपये हो जाती है।

2022 TVS Apache RTR 160

2022 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 में कंपनी ने 159.7 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया है। यह इंजन 16.04 पीएस की पावर और 13.85 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। टीवीएस मोटर्स ने इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगाया है।

2022 TVS Apache RTR 160 के दो वेरिएंट मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिसमें पहला सिंगल डिस्क ब्रेक और दूसरा डुअल डिस्क ब्रेक वेरिएंट है। बाइक के घटाए गए वजन की बात करें तो कंपनी ने इस बाइक के वजन को 2 किलोग्राम कम किया है जिसके बाद इसका नया वजन 137 किलोग्राम (सिंगल डिस्क) 138 किलोग्राम (डुअल डिस्क) हो गया है।

2022 TVS Apache RTR 180

2022 टीवीएस अपाचे आरटीआर में कंपनी ने सिंगल सिलेंडर वाला 177 सीसी का इंजन दिया है। यह इंजन 17.2 पीएस की पावर और 15.5 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। कंपनी ने इस बाइक का वजन 1 किलोग्राम कम किया है जिसके बाद इसका वजन 141 किलोग्राम से घटकर 140 किलोग्राम हो गया है।

2022 TVS Apache RTR 180 and 2022 TVS Apache RTR 160 Features

टीवीएस मोटर्स ने इन दोनों स्पोर्ट्स बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टीवीएस कनेक्ट एप, तीन राइडिंग मोड (स्पोर्ट, अर्बन और रेन) को दिया है।

इसके अलावा वॉयस असिस्ट, राइडिंग मोड के मुताबिक एबीएस की सेटिंग और पावर की डिलीवरी में बदलाव, गियर पोजीशन इंडिकेटर, नए एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है।