नए महीने यानी मार्च की शुरुआत हो चुकी है। इस बीच, फरवरी में गाड़ियों की बिक्री के आंकड़े जारी हो गए हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा की यात्री वाहनों की बिक्री में 41 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी ने फरवरी में 15,391 वाहन बेचे। फरवरी, 2020 में यह आंकड़ा 10,938 वाहनों का रहा था।
महिंद्रा की एसयूवी कारों में Bolero और Scorpio की जबरदस्त बिक्री होती है। नई Bolero की कीमत करीब 8 लाख रुपये है और Scorpio की एक्स शोरूम कीमत 12 लाख से ज्यादा है। लेकिन आज हम आपको दो ऐसी डील के बारे में बताएंगे, जहां 5 लाख रुपये में एक साथ Bolero और Scorpio मिल जाएगी।
सेकेंड हैंड कार बेचने वाले प्लेटफॉर्म ड्रूम की वेबसाइट पर दो डील है। पहली डील 2006 मॉडल के Mahindra Bolero LX की है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये रखी गई है। ये गाड़ी 81 हजार किलोमीटर चल चुकी है। इसे दिल्ली में पहले ओनर द्वारा बेचा जा रहा है। इसका इंजन 2523 cc, मैक्स पावर 63 bhp और व्हील साइज 15 Inch है। ड्रूम पर ही Mahindra Scorpio कार 2 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
Scorpio का ये मॉडल 2003 का है। इसका नाम DX 2.6 TURBO 8 STR है। इस स्कॉर्पियो की व्हील बेस 2680 mm, हाइट 1975 mm, लेंथ 4495 mm, चौड़ाई 1817 mm है। ये स्कॉर्पियो 1 लाख किलोमीटर चल चुकी है। सेकेंड ओनर द्वारा बेची जा रही इस 5 सीटर एसयूवी की माइलेज 10.3 kmpl, इंजन 2609 cc, मैक्स पावर 116bhp है। सेलर स्कॉर्पियो को जयपुर में बेच रहा है।
डील के लिए क्या करें: अगर आपकी इस डील में दिलचस्पी है तो ड्रूम की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यहां मॉडल सर्च करना होगा, इसके बाद टोकन अमाउंट देना होगा। ये अमाउंट रिफंडेबल होगा।