महिंद्रा की कई गाड़ियां लोगों को पसंद आती हैं लेकिन Bolero और स्कॉर्पियो की खास डिमांड है। शहर के साथ ग्रामीण इलाकों में भी Mahindra Bolero खूब पसंद की जाती है।

वैसे तो नई Mahindra Bolero की शुरुआती कीमत करीब 8 लाख रुपये है लेकिन बजट नहीं है तो हम आपको सस्ती Bolero की एक खास डील के बारे में बताएंगे। दरअसल, सेकेंड हैंड कार और बाइक बेचने वाले प्लेटफॉर्म ड्रूम पर Mahindra Bolero चार लाख रुपये में मिल रही है। साल 2011 मॉडल की Mahindra Bolero VLX CRDE की कीमत 4 लाख रुपये है।

बेंगलुरु में यूज्ड Bolero पहले ओनर द्वारा बेचा जा रहा है। ये गाड़ी 89236 Km चल चुकी है। 5 सीटर इस Bolero की इंजन 2523 cc, मैक्स पावर 98 है। Bolero की व्हीलबेस 2680 mm, लंबाई 4056 mm, हाइट 1880 mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है।

डील का क्या है तरीका: अगर आप इस डील में दिलचस्पी रखते हैं तो ड्रूम की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इस वेबसाइट पर जाकर Bolero के मॉडल को सर्च करें। अगले स्टेप में Bolero की डिटेल देखने को मिलेगी। इस Bolero का टोकन अमाउंट 11,970 रुपये रखा गया है। ये अमाउंट रिफंडेबल है। अगर डील किसी वजह से फेल हो जाती है तो ये टोकन अमाउंट रिफंड के तौर पर मिल जाएगा।

नई की खासियत: नई डिजाइन और नए बोल्ड ग्रिल के Bolero का इंजन पावर (55.9 kW) और टॉर्क (210 Nm) के साथ है। 7 सीटर बोलेरो में लेग स्पेस भी अच्छी खासी है। बोलेरो ABS और एयरबैग के साथ उपलब्ध है, जो सफर में आपको सुरक्षित रखते हैं। पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर समेत अन्य सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं।