Royal Enfield Bullet 350 को कंपनी ने हाल ही में नए कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी ने यह कलर वेरिएंट अपने किक स्टार्ट और इलेक्ट्रिक स्टार्ट दोनों ही वेरिएंट में लॉन्च किए थे। कंपनी ने दोनों ही वेरिएंट्स के 3-3 कलर वेरिएंट लॉन्च किए थे। दोनों ही वेरिएंट सस्ते भी हैं। इसके अलावा भी इनकी कुछ खास बातें हैं जिनकी वजह से खासा पसंद किया जा रहा है। इसे लोग काफी पसंद करते हैं इसके पीछे इसका एक कारण इसका लुक है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जो कि इसे लोगों का पसंदीदा बनाते हैं।
Royal Enfield Bullet 350 की कीमत: इसकी कीमत पुरानी रॉयल एनफील्ड से कम है। Bullet 350 KS (किक स्टार्ट) की शुरूआती कीमत 1.12 लाख रुपए है। वहीं Bullet 350 ES की कीमत 1.27 लाख रुपए है। यह कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम हैं।
Royal Enfield Bullet 350 की सबसे खास उसकी लोड कैपेसिटी है। इसके अलावा इस बाइक में प्लास्टिक का बहुत ही कम इस्तेमाल का इस्तेमाल किया गया है। इसे सिंगल फ्रेम पर डिजाइन किया गया है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोप और रियर में ट्वाइन शॉक सस्पेशन दिया गया है। इसमें 19 इंच के टायर दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में 280mm की डिस्क और रियर में 153mm का ड्रम दिया गया है। किक और इलेक्ट्रिक स्टार्ट वेरिएंट सिंगल चैनल ABS के साथ आ रहे हैं। यही Royal Enfield Bullet 350 की सवारी को आरामदायक बनाते हैं।
कलर्स की बात करें तो किक स्टार्ट अब ब्लैक पेंट स्कीम में दिया गया है। इसमें 3 और कलर दिए गए हैं। इसमें सिल्वर, सैफायर ब्लू और ओनिक्स ब्लैक कलर शामिल हैं। वहीं इलेक्ट्रिक स्टार्ट की बात करें तो इसमें जेट ब्लैक, रीगल रेड और रॉयल ब्लू शामिल हैं। इसके अलावा इसमें मरूम और सिल्वर कलर पहले से ही मौजूद हैं। इसके अलावा अगर आप अपनी Royal Enfield Bullet 350 को और मस्कलर बनाना चाहते हैं तो इसमें इंजन गार्ड लगवा सकते हैं। इसकी सिंगल सीट को टूरिंग डुअल सीट में बदलवा सकते हैं। Royal Enfield Bullet और Classic 350 के बाद अब कंपनी अपनी थंडरबर्ड सीरीज में भी सस्ती बाइक शामिल करने वाली है। कंपनी Thunderbird 350 S का सस्ता वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी में है।

