Interesting Fact About Ratan Tata: रतन टाटा को किसी पहचान की जरुरत नहीं है, टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और दुनिया की सबसे छोटी कार बनाने से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हुए जानें माने बिजनेसमैन के रुप मे रतन टाटा भारत के एक सफल व्यवसायी हैं। आज ही के दिन इनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को सूरत, गुजरात में हुआ था। इनके बारे में बहुत सी कहानियां और किस्से लोग सुनते रहते हैं, लेकिन बहुत सी ऐसी बातें हैं जिनसे शायद आप अनजान होंगे। तो आइये जानते हैं रतन टाटा से जुड़ी कुछ बेहद ही रोचक बातें —
1.रतन टाटा के पिता नवल टाटा अपने पिता द्वारा गोद लिए गए थे,और जब रतन टाटा महज 10 साल के थे तब उनके माता पिता अलग हो गए थे, यानी 10 साल की उम्र से रतन टाटा का पालन पोषण उनकी दादी द्वारा किया गया।
2. रतन टाटा को पालतू जानवरों के प्रति बहुत लगाव है, उन्होंने अपने बॉम्बे में स्थित हेडक्वार्टर में स्ट्रीट डॉग्स के लिए एक जगह खाली रखी है। जिसमें डॉग्स के खेलने, खानेपीने के सभी इंतजाम हर समय उपलब्ध रहते हैं। इसके अलावा उनके खुद के पास भी दो पालतू डॉग्स हैं।
3. रतन टाटा ने टाटा स्टील में अपनी पहली जॉब 1961 में की थी। जिसमें वह ब्लास्ट फर्नेस को मैनेज करते थे। ब्लास्ट फर्नेस एक प्रकार की धातु की भट्ठी होती है, जिसका इस्तेमाल औद्योगिक धातुओं, जैसे कि लोहा, स्टील, सीसी या फिर तांबा को गलाने के लिए किया जाता है।
4. रतन टाटा महज 21 साल की उम्र में टाटा समूह के चेयरमैन बनें। जिन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर टाटा को नई उंचाईयों तक पहुंचाया।
5. रतन टाटा अपने वादे पर खरे रहने वाले व्यक्तियों में से हैं, उन्होंने 2009 में वादा किया था कि वो 1 लाख से भी कम कीमत वाली कार को लॉन्च करेंगे। और उन्होंने यह वादा नैनो के रुप में पूरा भी किया।
6. दुनिया भर के लोगों के गाड़ियों के सपने को पूरा करने वाले रतन टाटा को भी गाड़ियों का खूबर शौक है। उनके गैराज में फेरारी, कैडिलैक, क्राइस्लर सेब्रिंग से लेकर मर्सिडीज 500 जैसी शानदार लग्जरी कारें मौजूद हैं।
7. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि, रतन टाटा देश के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होनें F16 Falcon उड़ाया था। इन्होंने इस जेट को 2007 में आयोजित बैंग्लुरू एयरशो के दौरान में उड़ाया था। ऐसा करने ये पहले भारतीय बने थें।
8. रतन टाटा ने अपनी पढ़ाई Harvard Business School से पूरी की। उन्होनें हार्वर्ड बिजनेस स्कूल को एक एग्जीक्यूटिव हॉल का निर्माण करने के लिए 50 मिलियन डॉलर दान दिया था। इस हॉल को टाटा हॉल का नाम दिया गया है।
9. भारत सरकार ने रतन टाटा को उनके भारत की आर्थिक क्षेत्र में योगदान के लिये सन 2000 में पद्दम भूषण और सन 2008 में पद्दम विभूषण से सम्मानित किया।
10. टाटा समूह के अन्तर्गत इस समय कुल 110 कंपनी आती हैं जिसमे टाटा की चाय से लेकर पांच सितारा होटल और लखटकिया नैनो से लेकर हवाई जहाज तक सभी शामिल हैं।
.