Indian President’s Official Car: कोरोना वायरस का संकट पूरे देश को की अर्थव्यवस्था को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। आम आदमी से लेकर राष्ट्रपति तक इस भयावह बीमारी से आहत हैं। संकट की इस घड़ी में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फैसला किया है कि वो अपनी मौजूदा आधिकारिक कार में सफर करेंगे। इस समय देश के राष्ट्रपति की आधिकारिक कार जर्मन कंपनी Mercedes-Benz की मशहूर लिमोजिन Maybach S600 है। जिसे इसी साल अपडेट किया जाना था।

राष्ट्रपति भवन जारी किए गए विज्ञप्ति के अनुसार, इस नई कार को खरीदने की प्रक्रिया को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इस कार को अपडेट करते हुए राष्ट्रपति के लिए नई कार को इसी साल खरीदा जाना था। लेकिन फिलहाल इस योजना को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि ऐसा मौजूदा कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बिगड़ती हुई देश की अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है। इस समय राष्ट्रपति की जो आधिकारिक कार है उसकी कीमत तकरीबन 10 करोड़ 50 लाख रुपये है।

9 साल पुराना है मॉडल: जिस तरह से इस कार की कीमत उंची है वैसे ही इस कार की विशेषताएं भी लाजवाब हैं। देश के राष्ट्रपति और प्रथम नागरिक होने के नाते इनकी सुरक्षा का भी खासा इंतजाम किया जाता है। मौजूदा कार मर्सिडीज बेंज की W221 S-class कार पर बेस्ड है, जिसे साल 2011 में पेश किया गया था। इस कार का आधिकारिक तौर पर इस्तेमाल तब से किया जा रहा है जब देश के राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल हुआ करती थीं, बाद में इसी कार का प्रयोग तत्कालिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी इसी कार से चलते थें।

Mercedes-Benz की मशहूर लिमोजिन Maybach S600 में VR7 लेवल की प्रोटेक्शन प्रणाली दी गई है, इसमें 5.5 लीटर की क्षमता का दमदार ट्वीन टर्बो चार्ज V12 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। जो कि 517 hp की दमदार पावर और 830 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। डॉर्क ब्लैक कलर की इस लिमोजीन का इस्तेमाल राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम: राष्ट्रपति की कार में रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट प्रयोग नहीं किया जाता है, बल्कि इसकी जगह पर राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का इस्तेमाल होता है। सुरक्षा प्रणालियों की बात करें तो यह कार किसी भी तरह के बम धमाके, ग्रेनेड हमले और ऑटोमेटिक हथियारों के हमले तक को झेल सकती है। यह लिमोजिन कार पूरी तरह से बख्तरबंद है।

कैसी है नई कार: मर्सिडीज बेंज की नई S600 पुलमैन गॉर्ड के लेटेस्ट मॉडल की बात करें तो इसे पहली बार ग्लोबल स्तर पर साल 2018 में पेश किया गया था। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें VR9 लेवल की प्रोटेक्शन प्रणाली दी गई है। यह कार 7.62x51mm तक के रायफल की फायरिंग को आसानी से झेल सकती है। इसके अलावा इसमें ERV (एक्सप्लोसिव रजिस्टेंट व्हीकल) तकनीक का प्रयोग किया गया है। यह कार 2 मीटर की दूरी से किए गए 15 किलोग्राम तक के TNT हमले को भी झेल सकता है।

इस नई कार में कंपनी ने 6.0 लीटर की क्षमता का ट्वीन टर्बोचार्ज V12 इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 530hp की दमदार पावर और 830Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कार के भीतर लग्जरी सीटिंग व्यवस्था और अन्य जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि सुरक्षा कारणों के चलते राष्ट्रपति के कार के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जाती है।