Upcoming Electric Cars In India: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में तेजी से इजाफा होने वाला है। इस साल देश की सड़क पर एक से बढ़कर एक कई इलेक्ट्रिक कारें आने वाली हैं। Maruti Wagon R से लेकर Hyundai Kona इलेक्ट्रिक कारों को जल्द ही लांच किया जाएगा। तो आइये जानते हैं इन कारों के बारे में —
1. Nissan Leaf: जापानी कार निर्माता कंपनी निसान भारतीय बाजार में इस समय बिक्री की समस्या से जूझ रही है। कंपनी ने इसी साल जनवरी माह ये कन्फर्म किया था कि वो भारतीय बाजर नई इलेक्ट्रिक कार को लाने वाली है। बता दें कि, निसान लीफ दुनिया की दूसरी सबसे ज्यादा बेची जाने वाली इलेक्ट्रिक कार है। इसमें कंपनी ने 40 kWh का बैटरी पैक प्रयोग किया है। जो कि सिंगल चार्ज में 400 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस कार को फुल चार्ज होने के लिए 8 से 16 घंटे तक का समय लगता है, इसकी चार्जिंग क्षमता पॉवर कैपिसिटी पर निर्भर करती है। लेकिन इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम का भी प्रयोग किया गया है जो कि महज 40 मिनट में ही कार के बैटरी को 80 प्रतिशत तक चार्ज कर देता है। इसकी कीमत 35 से 40 लाख रुपये तक हो सकती है।
2. MG eZS: ब्रिटीश वाहन निर्माता कंपनी MG Motor ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी एसयूवी हेक्टर को पेश किया था। अब कंपनी अपने पहले इलेक्ट्रिक कार के तौर पर MG eZS को लाने वाली है। कंपनी इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। इस कार में कंपनी 150hp का इलेक्ट्रिक मोटर का प्रयोग करेगी। ये कार महज 3.1 सेकेंड में ही 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम होगी। सिंगल चार्ज पर ये कार 335 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस कार की कीमत 25 लाख रुपये तक हो सकती है और इसे इस साल के अंत तक बाजार में उतारा जा सकता है।
3. Maruti Wagon R EV: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki भी घरेलु बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लांच करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी लोकप्रिय कार वैगनआर के नए इलेक्ट्रिक संस्करण पर काम कर रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। ये कार सिंगल चार्ज में 200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इसमें लिथियम आईआन बैटरी का प्रयोग किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि कि कंपनी इस कार को 7 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में लांच कर सकती है।
4. Mahindra eKUV100: देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा इस फेस्टिव सीजन में अपनी लोकप्रिय एसयूवी Mahindra eKUV10 के नए इलेक्ट्रिक संस्करण को पेश कर सकती है। हालांकि इस एसयूवी के डिजाइन इत्यादि में कोई भी परिवर्तन नहीं किया जाएगा। इसमें कंपनी 3 फेस के 31 kW किलोवाट वाले मोटर का प्रयोग करेगी। इसमें भी लिथियम आईआन बैटरी का प्रयोग किया गया है। जो कि सिंगल चार्ज में 140 किलोमीटर तक का सफर करेगी। इसके अलावा इसकी बैटरी महज 1 घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।
5. Hyundai Kona: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai आगामी 9 जुलाई को देश की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को लांच करेगी। कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। इसमें 39.2 kWh का lithium-ion बैटरी पैक प्रयोग किया गया है। जो कि 134.13 bhp की पावर और 395 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये कार सिंगल चार्ज में 312 किलोमीटर तक का सफर कर सकेगी और ये कार महज 54 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि इस कार की कीमत 25 से 30 लाख रुपये के बीच होगी।