Mahindra TUV 300 : देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा भारत के लिए जहां कुछ नई एसयूवी तैयार कर रही है, वहीं कंपनी मौजूदा मॉडल्स को कम मांग के कारण बंद करने की भी प्लानिंग कर रही है। देश में नए मानकों के लागू होने से कई वाहनों को भारतीय मार्केट से बंद कर दिया गया है। इसी क्रम में अब महिंद्रा ने अपनी एसयूवी TUV300 को वेबसाइट से हटा दिया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस कार को बीएस6 मानकों के अनुरूप अपडेट नहीं करेगी।
बता दें, महिंद्रा ने भारत में इस कार को 2015 यानी 5 साल पहले बाजार में पेश किया था। जिसके बाद बीते साल इसे फेसलिफ्ट मॉडल के रूप में अपडेट मिला। फिलहाल इस कार के बीएस6 वर्जन को लेकर अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है, कि इस कार को कंपनी लाइनअप से बंद करने का फैसला ले सकती है।
Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी NuvoSport SUV को भी बंद कर दिया है। फिलहाल कंपनी के पास कॉम्पैक्ट-एसयूवी सेगमेंट में एक्सयूवी 300 है जो भारत में खूब पसंद भी की जा रही है। महिंद्रा एक्सयूवी 300 मई 2020 के महीने में सबसे अधिक बिकने वाली तीसरी कॉम्पैक्ट-एसयूवी रही है। हालांकि पहले और दूसरे नंबर पर हुंडई वेन्यू और मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा को पसंद किया गया।
Mahindra TUV300 की बात करें तो यह ग्रामीण और कस्बों के लिए कंपनी का सबसे स्टाइलिश SUV मॉडल है। इसके साथ पाँच-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया जाता है। यह कार कीमत में बोलेरो के ठीक उपर स्लॉट की गई है। महिंद्रा टीयूवी 300 के बीएस4 वर्जन की कीमत 8.43 लाख रुपये से शुरू होती है।
इसके अलावा महिंद्रा की थार को भी इस महीनें के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। नई थार में पहली बार कंपनी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प देगी। 2020 Mahindra Thar को BS6 कंम्पलाइंट 2.2 लीटर डीजल और नए 2.0L mStalion पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा।