MS Dhoni Bike: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का गाड़ियों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में धोनी ने नई Jeep Grand Cherokee खरीदी है, बीते दिनों महेंद्र सिंह धोनी अपनी प्रीमियम बाइक Kawasaki H2 के साथ रांची की सड़कों पर फार्राटा भरते हुए देखे गएं। मौके पर मौजूद उनके एक फैन ने धोनी की इस राइड का एक वीडियो भी बनाया है।

बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी ने सन 2015 में Kawasaki H2 को खरीदा था, जब ये बाइक पहली बार भारत में लांच हुई थी। इसकी कीमत उस वक्त 29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। उस दौरान उन्होनें ने इस बाइक की ​डिलीवरी की एक तस्वीर को भी सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में धोनी अपनी बाइक से रांची इंटरनेशनल स्टेडियम से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Kawasaki H2 दुनिया भर में फास्टेस्ट रोड लीगल बाइक्स में से एक है। इसमें कंपनी ने सुपरचार्जर बूस्ट पावर तकनीक का प्रयोग किया है जो कि बाइक को शानदार रफ्तार प्रदान करता है। इस बाइक में कंपनी ने 998cc की क्षमता का लिक्विड कूल्ड इंजन का प्रयोग किया है। जो कि 200 PS की दमदार पावर और 113.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।

इस बाइक की सबसे खास बात ये है कि इसमें MotoGP स्टाइल में डॉग रिंग ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का प्रयोग किया गया है। जिससे आप बहुत ही कम दूरी में गियर को शिफ्ट कर सकते हैं और बाइक को रफ्तार दे सकते हैं। इसमें डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।

मौजूदा समय में इस बाइक की शुरुआती कीमत 35 लाख रुपये है। इस बाइक का कुल वजन 216 किलोग्राम है और इसमें 17 लीटर की धारिता का फ्यूल टैंक दिया गया है। महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स का खूब क्रेज है, उनके पास Ducati 1098, Hellcat X132, Harley Davidson Fatboy और Yamaha RX100 जैसी बाइक्स मौजूद हैं।

वीडियो साभार: यूट्यूब देवेश