MS Dhoni Bike Collection: कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देश भर में आगामी 3 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और लोग अपने अपने तरह से टाइम पास कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अपने बेटी जीवा संग बाइक राइड का लुत्फ उठया। MS Dhoni ने इस राइड के लिए अपनी पुरानी बाइक Yamaha RD350 को चुना और पिछली सीट पर बेटी को बिठा कर राइडिंग का मजा लिया।
महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए साक्षी ने कैप्शन में लिखा है कि “दो बच्चे खेल रहे हैं, एक बड़ा बच्चा और एक छोटा बच्चा”। हालांकि यह बात उन्होनें अंग्रेजी भाषा में लिखा है और यह उसका हिंदी अनुवाद है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी अपनी पुरानी बाइक Yamaha RD350 पर बेटी जीवा को पिछली सीट पर बैठा कर चला रहे हैं। धोनी इस समय अपने फार्म हाउस में परिवार के साथ वक्त गुजार रहे हैं।
महेंद्र सिंह धोनी का बाइक प्रेम किसी से भी छुपा नहीं है। उनके गैराज में पुरानी Yamaha RD350 से लेकर आज के समय की अत्याधुनिक Harley Davidson तक मौजूद हैं। इससे पहले भी कई बार देखा गया है कि जब भी धोनी को समय मिलता है वो अपनी बाइक्स के साथ समय गुजारते हैं। कई बार उन्हें अपनी बाइक्स की साफ सफाई करते हुए देखा गया है।
— N Murali Krishna (@YoYoNmk) April 20, 2020
बता दें कि, कुछ सालों पहले ही धोनी ने अपनी Yamaha RD350 को फिर से रिबिल्ड किया है। इससे पहले उन्हें रांची की सड़कों पर हार्ले डेविडसन की बाइक को भी चलाते हुए देखा गया है। धोनी को बाइक्स से खासा प्रेम हैं और उनके गैराज में इन दोनों बाइक्स के अलावा Ducati 1098, Kawasaki Ninja और Hellcat जैसी बाइक्स शामिल हैं।