Mahendra Singh Dhoni Driving Tractor: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से कार और बाइक्स के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाते रहे हैं। हाल ही में इनको अपनी बेटी जीवा के साथ अपनी पुरानी यामहा की बाइक चलाते हुए भी देखा गया था। धोनी इस समय लॉकडाउन के बीच झारखंड में अपने टाउन में हैं और अपने परिवार के साथ समय गुजार रहे हैं।
इसी बीच आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी Swaraj ट्रैक्टर की सवारी करते हुए देखे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो झारखंड का है, जहां पर वो अपने टाउन की सड़क पर इस ट्रैक्टर को ड्राइव कर रहे हैं। उनके साथ ट्रैक्टर पर एक व्यक्ति और भी बैठा हुआ है। इस दौरान धोनी ने थोड़ी दूरी तक के लिए ही ट्रैक्टर को ड्राइव किया।
Swaraj 963 Fe: बता दें कि, यह स्वराज द्वारा भारतीय बाजार में पेश किये जाने वाले सबसे दमदार ट्रैक्टरों में से एक है। इसमें कंपनी ने 3.5 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त दमदार इंजन प्रयोग किया है। जो कि 63 PS की पावर जेनरेट करता है और 2200 किलोग्राम तक का भार उठाने में सक्षम है। सबसे खास बात ये है कि इसमें 12 फॉवर्ड गियर और 2 स्पीड रिवर्स गियर दिए गए हैं।
#Thala Dhoni meets Raja Sir in his newest beast! #HBDIlayaraja #WhistlePodu pic.twitter.com/dNQv0KnTdP
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) June 2, 2020
इसमें पावर स्टीयरिंग दिया गया है, जो कि ड्राइविंग को और भी आसान और बेहतर बनाता है। महेंद्र सिंह धोनी बड़े ही आसानी से इस ट्रैक्टर को ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। यह हम सभी जानतें हैं कि धोनी को कार और बाइक्स से खासा लगाव है। हाल ही में उन्होनें Jeep Grand Cherokee एसयूवी खरीदी है। इसके अलावां उनके गैराज में Yamaha RX100, RD350s और Harley Davidson जैसी शानदार बाइक्स भी मौजूद हैं।
