Hyundai Kona Electric Car India Launch Updates: दक्षिण कोरिया की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Hyundai भारतीय बाजार में देश की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को लांच कर दिया है। कंपनी ने इस एसयूवी की कीमत 25.30 लाख रुपये तय की है। इस एसयूवी का निर्माण भारत में ही किया गया है और कंपनी इसे कम्पलीट नॉक डाउन (CKD) रूट से देश में ला रही है। ताकि इसकी कीमत को कम से कम रखा जा सके।
भारतीय बाजार में कंपनी ने हुंडई कोना के 39.2 kWh वाले बैटरी पैक वैरिएंट को लांच किया। इसमें लगा हुआ इलेक्ट्रिक मोटर 395 एनएम पीक टॉर्क के साथ 136 hp की पॉवर प्रदान करता है। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि हुंडई कोना 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी / घंटा की रफ्तार से चलेगी। इसके अलावा ये एसयूवी महज 50 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।
भारतीय बाजार में कंपनी 39.2 kWh वाले बैटरी पैक वैरिएंट को पेश कर रही है। ये इलेक्ट्रिक मोटर 395 एनएम पीक टॉर्क के साथ 136 hp की पॉवर प्रदान करता है। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को शामिल किया गया है। कंपनी का दावा है कि हुंडई कोना 9.7 सेकंड में 0 से 100 किमी / घंटा की रफ्तार से चलेगी।
Hyundai Kona की लंबाई 4,180 mm है जो कि रेगुलर कोना मॉडल से तकरीबन 15 mm ज्यादा है। वहीं इसकी चौड़ाई 1,800 mm है जो कि रेगुलर मॉडल से 20 mm ज्यादा है। इसके अलावा इसकी उंचाई 1,570 mm है। कंपनी ने इस एसयूवी में 2,600 mm का व्हीलबेस प्रदान किया है। इसमें 332 लीटर का बूट स्पेस भी दिया गया है, जिसमें आप अपने लगेज को आसानी से रख सकते हैं।
भारतीय बाजार में Hyundai Kona को निकट भविष्य में प्रतिद्वंदी भी मिलने वाला है। जल्द ही ब्रिटिश वाहन निर्माता कंपनी मोरिस गैराजेज भी अपनी MG eZS इलेक्ट्रिक को लांच करने जा रही है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भी अपनी वैगनआर के इलेक्ट्रिक संस्करण को बाजार में उतारने की योजना बना रही है।
Hyundai Kona को चार्ज होने में तकरीबन 7 से 8 घंटे का समय लगेगा। लेकिन कंपनी इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम का प्रयोग किया है। जिससे ये कार महज 50 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकेगी।
इसका 64 kWh वाला बैटरी पैक 167 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ने में सक्षम है। इसके अलावा ये SUV महज 8 सेकेंड में ही 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। कंपनी का दावा है कि Hyundai Kona रनिंग कॉस्ट सामान्य पेट्रोल कारों के मुकाबले 80 प्रतिशत तक कम होगी।