होंडा ने अपनी नई कार होंडा सिटी को आज भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 8.5 लाख रुपए रखी है। कंपनी ने नई 2017 होंडा सिटी के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसमे वही पुरानी होडा सिटी वाले 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर के डीजल इंजन को रखा है। इसका 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन 117 Bhp की ताकत देता है और 145 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। यह 5 स्पीड मैनुअल के साथ आता है। इसमें ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है। साथ ही इसके डीजल इंजन की बात करें तो इसका डीजल इंजन 99 Bhp की ताकत देता है और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स दिया गया है। होंडा सिटी के डीजल इंजन के साथ ऑटोमेटिक गियर बॉक्स का ऑप्शन नहीं है। होंडा सिटी के मॉडल्स के नाम की बात करें तो इनके नाम हैं- S, SV, V, VX और ZX

होंडा सिटी के लुक में जो बड़ा बदलाव किया गया है वह है डेटाइम रनिंग एलईडी, एलईडी फोग लेंप, 16 इंच के डायमंड कट वाले एलॉय व्हील्स और एलईडी बैकलाइट। यह फीचर केवल इसके टॉप मॉडल VX और ZX में ही मिलेंगे। इन मॉडल्स में कंपनी एलईडी स्टॉप लाइट के साथ ही स्पाइलर भी दे रही है और नंबर प्लेट के लिए भी एलई़डी लाइट्स दी गई हैं साथ ही इलेक्ट्रोनिक सनरूफ भी दिया गया है। जबकि इसके शुरुआती मॉडल में केवल 15 इंच के ही एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। नई होंडा सिटी में 7 इंच की डिस्प्ले वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। गाड़ी में म्यूजिक की क्वलिटी अच्छी रहे इसके लिए चार स्पीकर और चार ट्वीटर दिए गए है।

साथ ही इसके सिस्टम में 1.5 GB की मेमोरी दी गई है। इसमें वॉइस रिकॉग्निशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ ही रियर कैमरे भी दिए गए हैं। जोकि V, VX और ZX मॉडल में ही मिलेंगे। साथ ही इसके टॉप मॉडल्स में लेदर के सीट कवर, आर्मरेस्टर, ऑटोमेटिक हेडलेंप, ऑटोमेटिक बाइपर और एलईडी केबिन लाइट जैसे फीचर भी दिए गए हैं। सेफ्टी की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, डुअल एयरबैग, इंजन इमोबिलाइजर जैसे सुविधाएं सभी मॉडल्स में दी गई हैं। जबकि टॉप मॉडल्स में इसके साथ क्रूज कंट्रोल, 6 एयरबैग दिए गए हैं।

कीमत

Honda City पेट्रोल
होंडा सिटी S: 8.50 लाख रुपए
होंडा सिटी SV: 9.53 लाख रुपए
होंडा सिटी V: 9.99 लाख रुपए
होंडा सिटी V CVT: 11.53 लाख रुपए
होंडा सिटी VX: 11.64 लाख रुपए
होंडा सिटी VX CVT: 12.84 लाख रुपए
होंडा सिटी ZX CVT: 13.52 लाख रुपए

Honda City डीजल 
होंडा सिटी SV: 10.75 लाख रुपए
होंडा सिटी V: 11.55 लाख रुपए
होंडा सिटी VX: 12.86 लाख रुपए
होंडा सिटी ZX: 13.56 लाख रुपए