Flight Emergency Landing On Highway: हाईवे पर आपने तेज रफ्तार कारों को फर्राटा भरते तो जरूर देखा होगा लेकिन क्या आपने किसी प्लेन को हाईवे पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग होते देखी है। ऐसा ही एक मामला बीते दिनों अमेरिका के कनसास सिटी के Missourie हाईवे पर देखने को मिला। जहां चलती कारों के बीच अचानक से एक पीले रंग के एक छोटे प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

इस प्लेन को आसमान से अचानक नीचे आते देखकर हाईवे पर जा रहे एक व्यक्ति ने अपनी कार में बैठे हुए इसका वीडियो बनाया है। यह पूरा वाकया कैमरे में कैद हुआ है। हाईवे पर इस प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग के तत्काल बाद मौके पर मसूरी हाईवे स्टेट पेट्रोल पुलिस भी पहुंच गई और मामले की तहकीकात की। जांच में पाया गया कि इस प्लेन के दो इंजन में से एक अचानक से फेल हो गया था, जिसके बाद इसे हाईवे पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।

इस बात की जानकारी मसूरी हाईवे स्टेट पेट्रोल पुलिस ने ट्वीटर हैंडल पर दी है। राहगीर द्वारा कैप्चर किए गए VIDEO में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि I-470 हाईवे पर यह छोटा प्लेन कारों के बीच ही लैंडिंग करता है। इस दौरान हाईवे पर चल रही कार चालकों ने अपने वाहनों की रफ्तार को धीमां कर लिया। यह एक बोनांजा प्लेन था, जिसमें ट्वीन इंजन का प्रयोग किया जाता है।

जानकारी के अनुसार इस इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान किसी भी तरह का जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है और प्लेन को पाइलट ने बेहद ही सुरक्षित ढंग से लैंडिंग कराई है। जब पाइलट को इंजन फेल होने का आभास हुआ था, उस वक्त उसने अपने नजदीकी ली सब्मिट म्यूंशिपल एयरपोर्ट से भी संपर्क किया था। हालांकि इस इमरजेंसी लैंडिंग के बाद हाईवे पर घंटों तक यातायात ढप्प जरूर रहा जब तक कि प्लेन को मौके से हटाया नहीं जा सका।