जिस उम्र में बच्चे खिलौने वाली कारों से खलते हैं उस उम्र में एक बच्चा हाईवे पर कार दौड़ाते हुए देखा गया है। Lamborghini की लग्जरी सवारी का शौक महज इस 5 बच्चे पर इस कदम हावी हो गया कि वो खुद ही कार चलाते हुए अपने लिए नई कार खरीदने निकल पड़ा। यह वाकया अमेरिका का है जहां पर हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसवालों ने इस बच्चे को पकड़ा है।
दरअसल, यह मामला अमेरिका के उटा हाइवे का है, जहां पर पेट्रोलिंग कर रहे हाइवे पुलिस को एक कार सड़क पर धीमीं गति में लहराते हुए चलते हुई दिखी। पुलिस को कार चाल को देखकर शक हुआ। जब पुलिस ने कार चलाने वाले व्यक्ति को पहचानने की कोशिश की तो विंडो से कार चालक का सिर भी नहीं दिख रहा था। ऐसा देखकर पुलिस के होश उड़ गएं।
जिसके बाद पुलिस ने अपना सायरन ऑन किया और किसी तरह कार को रोका। जब कार को रोका गया तब पुलिस वाले और भी हैरान हो गएं, क्योंकि यह कार कोई व्यस्क नहीं बल्कि एक 5 साल का बच्चा चला रहा था। यह पूरा वाक्या पुलिस कार के डैशबोर्ड में लगे हुए कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा भी किया है।
जानकारी के अनुसार जब बच्चे को रोका गया तो पुलिस वाले ने बच्चे से पूछा कि, क्या तुम्हारी उम्र 5 साल है, वॉउ! इस वीडियो में यह देखा जा सकता है कि उक्त पुलिस वाला बच्चे से पूछता है कि आखिर उसने कार चलाना कहां से सिखा। पूछताछ में बच्चे ने बताया कि, उसकी मां उसके लिए लैम्बोर्गिनी कार खरीदने के लिए तैयार नहीं है इसको लेकर दोनों को बीच कहासुनी भी हुई। जिसके बाद वो अपने घर से Lamborghini कार खरीदने के लिए कैलिफोर्निया के लिए निकल पड़ा है।
हालांकि पुलिस ने इस बच्चे के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की है। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार उक्त बच्चा अपने घर से तकरीबन 3 मील दूर तक कार चलाते हुए आया था। हाइवे पुलिस ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, शायद यह बच्चा अपनी पसंद की कार नहीं खरीद सकता है क्योंकि इसके वॉलेट में केवल 3 डॉलर ही थें।