Used Maruti Cars in Cheapest Price: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी नई कारों के साथ साथ पुरानी कारों की भी बखूबी बिक्री करती है। कंपनी अपने आधिकारिक फर्म Truevalue के माध्यम से बेहद ही कम कीमत में सही दस्तावेजों और जानकारी के साथ पुरानी कारों की खरीद फरोख्त करती है। इस समय कंपनी के Truevalue वेबसाइट पर महज 30,000 रुपये की शुरुआती कीमत में WagonR और Swift Dzire जैसी कारें बिक रही हैं। तो आइये जानते हैं इन कारों के बारे में —
Maruti Swift Dzire LDI: मारुति की एंट्री लेवल सिडान कार स्विफ्ट डिजायर देश की सबसे ज्यादा बेची जाने वाली सिडान कार है। अपने खास लुक, बेहतरीन माइलेज और उपयोगिता के चलते इस कार को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। Truevalue वेबसाइट पर ये कार बिक्री के लिए उपलब्घ है। वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2010 का मॉडल है और अब तक इस कार ने 82,370 किलोमीटर का सफर किया है। इसे इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है और इसकी कीमत महज 1,08,000 रुपये तय की गई है।
Maruti Swift LXI: मारुति स्विफ्ट हैचबैक के पेट्रोल वर्जन का एंट्री लेवल मॉडल भी बिक्री के लिए इस वेबसाइट पर उपलब्ध है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2007 की मॉडल है और अब तक इस कार ने 38,615 किलोमीटर का सफर तय किया है। इस कार को इसके दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 90,000 रुपये तय की गई है।
Maruti WagonR LX: मारुति सुजुकी की टॉल ब्वॉय कही जाने वाली वैगनआर भी इस वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्घ है। दी गई जानकारी के अनुसार ये कार 2004 का मॉडल है और अब तक इस कार ने 1,10,632 किलोमीटर का सफर तय किया है। इस कार को इसके पहले मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। इसकी कीमत महज 30,000 रुपये तय की गई है।
नोट: यहां पर कारों के बारे में जो भी बाते बताई गई हैं, वो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ‘Truevalue’ पर दी गई जानकारी के अनुसार है। पुराने वाहन खरीदते समय कार की कंडीशन और दस्तावेजों की तस्दीक करना बेहद जरूरी होता है। ये सभी कारें दिल्ली में बिक्री के लिए उपलब्घ है।