Maruti Ignis: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी भारत में जल्द इग्निस फेसलिफ्ट को लॉन्च करेगी। जिसे कई बार भारतीय सड़को पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। Maruti Ignis भारत में B1 सेगमेंट की कार है। जो महिंद्रा की KUV100 की कड़ी प्रतिद्वंदी है। आइए विस्तार से बताते हैं नई कार में कौन-कौन से अपडेट दिए जाएंगे।
2020 Ignis में 1.2 लीटर K12B 4-सिलेंडर युक्त BS6 इंजन दिया जाएगा। जो 83PS की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। वहीं ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी भी शामिल किया जाएगा। बता दें, Swift और Baleno दोनों गाड़ियों में K12B सीरीज क इंजन मिलता है। जिसे कंपनी ने बीएस6 कंम्प्लाइंट कर दिया है।
इंजन के अलावा मारुति Ignis में सबसे बड़ा बदलाव इसके फ्रंट एंड में देखने को मिलेगा। जिसमें नया बंपर और नई ग्रिल मिलने की संभावना
है। कार के फ्रंट में दिया गया डिजाइन कंपनी की हाल ही में लॉन्च की गई कार S-Presso से मिलता जुलता होगा। कार के फ्रंट में बदलाव देखने को मिलेगा, लेकिन इसके रियर को कंपनी वर्तमान मॉडल के समान ही रखेगी। हालांकि रियर में नया बंपर दिया जाएगा। जो इस कार को एक फ्रेश लुक देगा।
वर्तमान में मारुति इग्निस का अल्फा ट्रिम कंपनी की स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट यूनिट के साथ आता है। जिसे बलेनो में मिलने वाले नए स्मार्टप्ले स्टूडियो यूनिट से रिप्लेस किया जाएगा। इस स्मार्टप्ले स्टूडियो में ड्राइविंग बिहेवियर, फ्यूल की खपत जैसी सभी जानकारी मिलती रहेंगी। इसके अलावा 2020 मारुति इग्निस फेसलिफ्ट की लीक हुई आधिकारिक तस्वीरों के अनुसार इसमें नए इंटीरियर कलर विकल्प के साथ नए कलर ऑप्शन भी दिए जाएंगे।