Car Sales Report December 2022 जारी हो चुकी है और इस बार मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की मारुति बलेनो (Maruti Baleno) दिसंबर की बेस्ट सेलिंग कार बनी है। मारुति बलेनो लगातार दूसरी बार पहले पायदान पर कायम हुई है। नवंबर 2022 में भी ये प्रीमियम हैचबैक देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी थी।
यहां आज हम बता रहे हैं Best Selling Car India के साथ साथ इस टॉप 5 कारों की डिटेल जिन्हें दिसंबर के महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया है। यहां आप इन कारों की कंप्लीट सेल्स रिपोर्ट।
Maruti Baleno
मारुति बलेनो दिसंबर महीने में देश की बेस्ट सेलिंग कार बनी है इसकी बिक्री पर नजर डालें तो दिसंबर महीने में मारुति सुजुकी ने 16,932 यूनिट को बेचा है जबकि नवंबर 2022 में कंपनी इस कार की 20,945 यूनिट बेचने में सफल रही थी। एक महीने में बिक्री में आई इस गिरावट के बाद भी ये कार पहला स्थान बचाने में कामयाब रही है।
Maruti Ertiga
मारुति अर्टिगा एक एमपीवी है जो अपने सेगमेंट के बेस्ट सेलिंग और देश की दूसरी बेस्ट सेलिंग कार बन गई है। दिसंबर में मारुति सुजुकी ने 12,273 अर्टिगा की बिक्री की है जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी इस एमपीवी की 11,840 की यूनिट को बेच सकी थी।
Maruti Swift
मारुति स्विफ्ट देश की तीसरी बेस्ट सेलिंग कार है जिसे दिसंबर में लोगों ने काफी पसंद किया है। मारुति ने दिसंबर 2022 में स्विफ्ट की 12061 यूनिट को बेचा है। स्विफ्ट की बिक्री में एक साल के दौरान 23 प्रतिशत की गिरावट आई है क्योंकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने इसकी 15,661 यूनिट को बेचा था। इस गिरावट के बाद भी मारुति स्विफ्ट तीसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रही है।
Tata Nexon
कभी पहले पायदान पर रहने वाली टाटा नेक्सन दिसंबर 2022 में खिसकर चौथे पायदान पर आ गई है। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने इस एसयूवी की 12053 यूनिट को दिसंबर 2022 में बेचा है जबकि दिसंबर 2021 में कंपनी ने 12,899 यूनिट को बेचा था। एक साल के अंदर इस एसयूवी की बिक्री में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
Maruti Dzire
मारुति डिजायर सेडान सेगमेंट की सबसे सस्ती कारों में से जो एक साल में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दिसंबर 2022 में पांचवें स्थान पर कायम हो चुकी है। मारुति डिजायर की 11,997 यूनिट को मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2022 में बेचा है। दिसंबर 2021 में मारुति सुजुकी इस सेडान की कुल 10,633 यूनिट को ही बेच सकी थी।