Bajaj Pulsar NS160 का नया वेरिएंट डीलर्स के पास पहुंचने लगा है। इस वेरिएंट में रियर डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं। इसकी कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 84,691 रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) हो सकती है। नया वेरिएंट पुराने सिंग्ल डिस्क वाले वेरिएंट से 2,200 रुपए महंगा है। इसकी लुक NS 200 से काफी मिलता जुलता है। वहीं अगर इसके रियर लुक की बात करें तो रियर डिस्क ब्रेक को छोड़कर बाकी कोई बदलाव नहीं किया गया है। TVS Apache RTR 160 4V, Suzuki Gixxer और Honda CB Hornet 160R में यह फीचर पहले से मौजूद है। अब काफी वक्त के बाद Bajaj Pulsar NS160 में भी रियर डिस्क ब्रेक का फीचर दे दिया गया है।
Bajaj Pulsar NS160 फीचर्स: बजाज पल्सर 160NS में 160CC का इंजन दिया गया है। इसमें एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 15.6bHP की पावर जेनरेट करता है। इसका मैक्सिमम टॉर्क 14.6 न्यूटन मीटर का है। इसमें 5 स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है। इसके सस्पेंशन की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स दिए गए हैं वहीं रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें सेमी डिजिटल इंस्टूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसके अलावा Bajaj Pulsar NS160 में भारत सरकार के नए नियमों के मुताबिक ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी मिल सकता है। अभी मौजूदा बाइक में ABS नहीं है। सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से 125CC या इससे ज्यादा पावर की टू व्हीलर में ABS को जरूरी कर दिया है। यह कुछ ही महीने में लागू हो जाएगा।
Bajaj Pulsar NS160 की कीमत सुजुकी जिक्सर से ज्यादा है। 160CC की सुजुकी जिक्सर में रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। पर इसकी कीमत कम है। इसकी कीमत 81,343 रुपए है। TVS Apache RTR 160 4V की कीमत Bajaj Pulsar NS160 से ज्यादा है। अपाचे की कीमत 85,535 रुपए है। वहीं Honda CB Hornet 160R की कीमत भी बजाज पल्सर से ज्यादा है। CB Hornet 160R की कीमत 90,143 रुपए है। यह सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली हैं।