Best Mileage Bike : कोरोना महामारी के बीच लोग सोशल डिस्टें​सिंग का पालन करने के लिए नए-नए तरीके खोज रहे हैं। जो लोग पहले अपने काम पर पब्लिक ट्रासंपोर्ट से जाते थे। वे अब अपने खुद के वाहन को खरीदना चाह रहे हैं। अगर आप भी कम कीमत में एक सस्ती बाइक खरीद कर कोरोना को मात देना चाहते हैं। तो हम आपके लिए लेकर आए हैं, एक ऐसी ही बाइक्स जो भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है। आइए विस्तार से बताते हैं इसकी डिटेल :

कंपनी करती है 104kmpl का दावा: हम बात कर रहे हैं बजाज की प्लेटिना 100 की। माइलेज बाइक्स की बात हो तो बजाज प्लेटिना को मिस नहीं किया जा सकता है। कंपनी का दावा था कि प्लेटिना 104kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। हालांकि बाइक को इस्तेमाल करने के बाद इसके कुछ मालिकों का दावा है कि यह बाइक लगभग 70kmpl से 80kmpl तक पर ही सीमित है।

डायमेंशन में अपने सेगमेंट में सबसे बेहतर: बजाज प्लेटिना की लंबाई 2003 चौड़ाई 713 mm और उंचाई 1100 mm है। यानी डायमेंशन के मामले में देखा जाए तो बजाज प्लेटिना का पलड़ा भारी है। इसके साथ ही प्लेटिना की ईंधन क्षमता 11 लीटर और इसका व्हीलबेस 1255 mm का है। कर्ब वेट की बात करें तो प्लेटिना का वेट 116 kg का है।

ईंधन विकल्प: Bajaj-platina में 102 cc का 4 स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 7.9 PS की पावर और 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के सा​थ भी 4 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया है। हालांकि इसमें सेल्फ स्टार्ट का विकल्प नहीं मिलता है।

फीचर्स और माइलेज: bajaj-platina में टिंटेड विंडस्क्रीन और LED DRLs हेडलैंप यूनिट दी गई है। कंपनी का दावा था कि प्लेटिना 104kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है। हालांकि बाइक को इस्तेमाल करने के बाद इसके कुछ मालिकों का दावा है कि यह बाइक लगभग 70kmpl से 80kmpl तक पर ही सीमित है।

कीमत: कीमत की बात करें तो Platina की कीमत 47,763 रुपये तय की गई है। बता दें, ये कीमतें लोकेशन और शहर के हिसाब से अलग हो सकती हैं, इसकी पूरी जानकारी के लिए अपनी नजदीक डीलरशिप से संपर्क करें।