महिंद्रा ग्रुप क चेयरमैन आनंद महिंद्रा ट्विटर पर खासे सक्रिय रहते हैं। लगातार वह अपने ट्वीट से लोगों को कभी गुदगुदाते हैं, तो कभी कोई संदेश देने की कोशिश करते हैं। बता दें, हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी ने अपने गैराज में महिंद्रा स्वराज ट्रैक्टर को शामिल किया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि “मैंने हमेशा सोचा था कि यह इंसान सही निर्णय की समझ के साथ एक अच्छा निर्णय लेने वाला भी है ..”  बता दें, यहां आनंद महिंद्रा धोनी के ट्रैक्टर लेने पर प्राशंसा कर रहे हैं।

बता दें, हाल ही में धोनी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह ट्रैक्टर चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को Chennai Super Kings ने अपने ऑफिसियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था। महंगी-महंगी कारों और स्पोर्ट्स बाइक के शौकीन धोनी अब ट्रैक्टर पर भी अपना हाथ आजमा दिख रहे थे। सोशल वेबसाइट पर जो वीडियो देखा जा रहा है उसमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक शख्स भी था, जो उन्हें ट्रैक्टर के फंक्शन के बारे समझा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ने स्वराज 963 FE को खरीदा है, इसमें एक 3478cc का तीन सिलेंडर युक्त 4-स्ट्रोक डीजल इंजन दिया गया है, जो 60 से 65hp की पावर प्रदान करता है। इस ट्रैक्टर में में पावर स्टीयरिंग और एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। हालांकि ट्रैक्टर को चलाना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर उसे एक दिग्गज क्रिकेटर जिसे बाइक और कार का शौक है वह चलाए तो सुर्खियों में आना बनता हैं।

 

इस वीडियो को ना सिर्फ महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन बल्कि ऑटो और कृषि क्षेत्र के लिए कंपनी के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने भी धोनी को इसे खरीदने के लिए ट्विटर पर धन्यवाद दिया। खबर के मुताबिक, एमएस धोनी ने ये ट्रैक्टर 8 लाख रुपये में खरीदा है, और वह आने वाले दिनों में ये ऑर्गेनिक खेती शुरू करने वाले हैं।