2020 Mahindra Bolero : देश की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपने व्हीकल लाइनअप को बीएस6 मानक के अनुसार अपडेट कर रही है। हाल ही में कंपनी की प्रसिद्व यूटिलिटी व्हीकल Mahindra Bolero के नए फेसलिफ्ट अवतार को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया था। जिसे भारत में जल्द लॉन्च किया जाएगा।

Mahindra Bolero एक यूटिलिटी व्हीकल के रूप में शहरी और ग्रामिण दोनों इलाकों में खूब प्रसिद्व है। जिसके नए वर्जन को कंपनी पहले से ज्यादा प्रीमियम और बीएस6 कंम्पलाइंट इंजन के साथ लॉन्च करेगी। 2020 Mahindra Bolero के डिजाइन में कई तरह के बदलाव देखने को मिलेंगे जो इस कार को मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर बनाएंगे। इसमें नए डिजाइन का फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, नए हेडलाइट्स, टेल लाइट्स, इंडिकेटर्स को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी इसके इंटीरियर में नई सीट्स, नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी अपडेट कर सकती है।

बता दें, कंपनी ने Bolero को बीते वर्ष कुछ बदलाव कर लॉन्च किया था, जिसमें इसके 2.5 लीटर डीजल वर्जन को बंद कर दिया गया था। वहीं इसके सब 4 मीटर ‘Power Plus’ को सेल के लिए जारी रखा गया था। फिलहाल कंपनी 1 अप्रैल 2020 से लागू होने वाले नए उत्सर्जन मानकों के अनुसार नई Bolero को अपडेट कर जल्द लॉन्च करेगी।

Mahindra Bolero में पहले 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन और 2.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता था। जिसके 2.5 लीटर टर्बो डीजल वैरिएंट को बीते वर्ष कंपनी ने बंद कर दिया था। वहीं इसका 1.5 लीटर डीजल वैरिएंट मार्केट में ब्रिकी के लिए उपलब्ध है, जो 170bhp की पावर और 195Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 2020 Bolero में कंपनी अपने नए “mStallion” इंजन को प्रयोग कर सकती है। जिसे हाल ही में समाप्त हुए 2020 Auto Expo में पेश किया गया था।

नए BS6 मानक वाले इंजन के प्रयेाग के बाद Bolero की परफॉर्मेंस और माइलेज भी बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। मौजूदा मॉडल सामान्य तौर पर 16 किलोमीटर प्रतिलीटर का माइलेज प्रदान करता है,वहीं वर्तमान में इसकी कीमत 7.49 लाख रुपये से लेकर 9.08 लाख रुपये तक रखी गई है।