रेल मंत्रालय ने मुंबई और अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के लिए किराया प्रस्‍तावित किया है। रेलवे की ओर से प्रस्‍तावित किराया फर्स्‍ट क्‍लास एसी किराए का डेढ़ गुना ज्‍यादा होगा। रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिंहा ने बुधवार को संसद को यह जानकारी दी। वर्तमान में दुरंतो एक्‍सप्रेस में मुंबई से अहमदाबाद का एसी फर्स्‍ट क्‍लास का किराया 2200 रुपये है। इस लिहाज से बुलेट ट्रेन का किराया 3300 रुपये के करीब होगा।

जापान में टोक्‍यो और ओसाका के बीच का किराया 8500 रुपये है। इन दोनों शहरों के बीच की दूरी 550 किलोमीटर है। वहीं मुंबई-अहमदाबाद के बीच 508 किमी का फासला है। टोक्‍यो-ओसाका बुलेट ट्रेन पर ही भारत में बुलेट ट्रेन का मॉडल तैयार किया गया है। मंत्री ने लिखित जवाब में कहा कि भारत में बुलेट ट्रेन के पहले चरण में 350 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार होगी। इस पर 320 किमी/घंटे की रफ्तार से ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

Read Alsoगतिमान के बाद अब पटरियों पर उतरेगी टैलगो ट्रेन, दिल्‍ली-मुंबई के बीच 200 किमी/घंटा की स्‍पीड से दौड़ेगी

उन्‍होंने कहा,’मंत्रालय को साल 2013 तक रोजाना 36000 यात्रियों की उम्‍मीद है जो कि 2053 तक बढ़कर 186000 हजार हो जाएंगे। यात्रा में स्‍टेशनों के रूकने के समय को जोड़ने पर कुल 2 घंटे और 58 मिनट का समय लगेगा। इस योजना पर लगभग 97636 करोड़ रुपये की लागत आएगी।’ रेल मंत्रालय ने यात्रा के दौरान 12 स्‍टेशन प्रस्‍तावित किए हैं। ये स्‍टेशन- मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसार, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद और साबरमती होंगे।

Read Alsoरेल राज्‍य मंत्री के कारण लोकसभा में शर्मिंदा हुई सरकार, स्‍पीकर ने भी लगाई फटकार

Gatimaan Express: इस ट्रेन में गुलाब देकर स्‍वागत करती हैं होस्‍टेस, जानें किराया और अन्‍य फैसिलिटी

gatimaan-express-4