Budget 2025 Date And Time: एक बार फिर साल का वो समय आ गया है जब देश की जनता को यूनियन बजट का इंतजार है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी 2025 को यूनियन बजट पेश करेंगी। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा बजट होगा। वहीं वित्त मंत्री सीतारमण लगातार रिकॉर्ड आठवीं बार लोकसभा में बजट पेश करेंगी। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे आम बजट 2025 (Union Budget 2025) की तारीख, समय के बारे में। साथ ही हम आपको बताएंगे कि आप कहां इस बजट को देख सकेंगे…
आम बजट 2025 तारीख व समय: Union Budget 2025 Date, Time
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 फरवरी 2025 को यूनियन बजट 2025 पेश करेंगी। वित्त मंत्री लोकसभा में सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण शुरु करेंगी। पिछले कुछ सालों से (अंतरिम बजट छोड़कर) आम बडट 1 फरवरी को ही पेश किया जाता रहा है।
यूनियन बजट 2025 में निगाहें रेलवे पर, हाई-स्पीड ट्रेनों, नए रूट और Kavach सिस्टम पर हो सकता है जोर
यूनियन बजट क्या होता है: What is a Union Budget?
बजट शब्द फ्रांस के बुजे (Bougette) से निकला बताया जाता है। इसका मतलब चमड़े के बैग से होता है। कहा जाता है कि पुराने समय में लोग अपनी कमाई और जरूरी कागजात चमड़े के बैग में रखते थे। आसान भाषा में समझें तो बजट एक साल का लेखा-जोखा होता है। इसमें सरकार की कमाई का अनुमान लगाया जाता है। सरकार को टैक्स के जरिए कितना पैसा मिलेगा और उसे कहां-कहां खर्च किया जाएगा।
संविधान के ‘अनुच्छेद 112’ में ‘वार्षिक वित्तीय विवरण’ की चर्चा है। बजट एक तरह का मनी बिल (Money Bill) होता है। बजट को सबसे पहले संसद के निचले सदन लोकसभा (Loksabha) में पेश किया जाता है। और इसके बाद इसे उच्च सदन राज्यसभा में पेश किया जाता है।
बजट 2025 का मुख्य फोकस क्या है?
यूनियन बजट 2025 का मुख्य फोकस इस बार सरकार द्वारा ‘अमृत काल’ और ‘विकसित भारत’ के इर्द-गिर्द रखने की उम्मीद है। अलग-अलग सेक्टर्स में तेज ग्रोथ और विकास के लिए हिसाब से बजट की प्राथमिकता तय होती है। और विकासशील भारत को विकसित राष्ट्र में तब्दील करने के विजन के साथ बजट 2025 को डिजाइन किए जाने की उम्मीद है।