वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करेंगी। अब देश के हर वर्ग को निर्मला सीतारमण से काफी उम्मीदें हैं। महिलाएं खास तौर पर उम्मीद लगाई बैठी हैं कि उनके लिए बजट में कुछ खास होगा। आइए जानते हैं महिलाओं के लिए निर्मला सीतारमण क्या बड़े ऐलान कर सकती हैं?

बजट में बढ़ाया जाएगा लखपति दीदी का दायरा

फरवरी में अंतरिम बजट पेश करते समय निर्मला सीतारमण ने लखपति दीदी योजना की शुरुआत की थी। इस योजना में महिलाएं स्वयं सहायता समूह का सदस्य होती हैं और वह एक लाख रुपये से अधिक की कमाई करती हैं। इसके लिए महिलाओं को किन्हीं दूसरी चीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है।

देश में मोदी सरकार 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। माना जा रहा है कि अब इसका दायरा बढ़ाया जा सकता है।

Budget 2024 Income Tax Expectations: बजट में सैलरीड टैक्सपेयर्स को FM निर्मला सीतारमण से बड़ी उम्मीदें, क्या इस बार इनकम टैक्स का बोझ होगा कम?

महिलाओं को चाहिए फंडिंग

देश में ऐसी कई महिलाएं हैं जो कहीं पर जॉब भी करती हैं और खुद का पार्ट टाइम बिजनेस भी करती हैं। जैसे कई महिलाएं हैंडमेड चीजें बेचती हैं और वह इसमें इन्वेस्ट भी करना चाहती हैं। लेकिन उनके पास धन की कमी होती है। ऐसी महिलाएं चाहती है कि बजट में उनके लिए कुछ फंड आवंटित किया जाए ताकि उन्हें आसान शर्तों पर लोन मिले। इससे छोटे स्तर पर हजारों रोजगार भी पैदा होंगे और बड़ी संख्या में महिलाएं रोजगार देने वाली बनेंगी।

जरूरी चीजों पर सब्सिडी चाहती है महिलाएं

पिछले कुछ महीनों में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। दवाइयों से लेकर घर का खर्च चलाना तक महंगा हो गया है। ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें जरूरी चीजों पर सब्सिडी मिले। जैसे अगर उन्हें दवा खरीदना हो तो उसके लिए सब्सिडी मिले या फिर उन्हें गैस भरवाना हो तो इस पर उन्हें अच्छी सब्सिडी मिले। ऐसे में सरकार बेहतर स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी और पोषण 2.0 कार्यक्रमों के लिए बजट बढ़ा सकती है। स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं की चिंता सबसे अधिक है, क्योंकि इसमें सबसे अधिक पैसा जाता है।