Swiggy ने 2023 की अपनी उस रिपोर्ट रिलीज कर दी है जिसमें इस साल ऑर्डर होने वाले फूड से जुड़ी सारी डिटेल मौजूद है। ‘How India Swiggy’d 2023- unwrapping India’s year in on-demand convenience’ टाइटल वाली एक रिपोर्ट स्विगी ने 14 दिसंबर 2023 को जारी की है। इस रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि 2023 में मुंबई के एक यूजर ने 42.3 लाख रुपये का खाना ऑर्डर किया। इसके अलावा इस रिपोर्ट में सबसे ज्यादा ऑर्डर होने वाले फूड का भी जिक्र है।

स्विगी की लेटेस्ट रिपोर्ट में प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले फूड की डिटेल्स भी सामने आई हैं। रिपोर्ट में जनवरी से नवंबर 2023 के बीच का डेटा शेयर किया गया है।

स्विगी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर बिरयानी को सबसे ज्यादा 40,30,827 बार सर्च किया गया। ऑर्डर की जाने वाली हर छठी बिरयानी हैदराबाद से थी। एक स्विगी यूजर ने 1633 बिरयानी एक साल में ऑर्डर कीं। यानी हर दिन चार से ज्यादा बिरयानी का ऑर्डर इस यूजर ने दिया।

Swiggy के मुताबिक, सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला फूड बिरयानी रहा। रिपोर्ट में जिक्र किया गया है, ‘भारत में 2023 में प्रति सेकेंड 2.5 बिरयानी ऑर्डर की गईं। शाकाहारी बिरयानी के मुताबिक चिकन बिरयानी का ऑर्डर 5.5 गुना रहा। ‘ खास बात है कि लगातार आठवीं बार है जब बिरयानी सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले व्यंजन में टॉप पर रही।

‘हाउ इंडिया स्विगीड 2023’ रिपोर्ट से यह भी खुलासा हुआ है कि देशभर में सबसे ज्यादा बार खाना चेन्नई, दिल्ली और हैदराबाद के यूजर्स ने ऑर्डर किया। इन शहरों में कई यूजर्स ने 10,000 रुपये से ज्यादा ऑर्डर तक प्लेस किए।

फेस्टिवल पर रहा गुलाब जामुन का जामुन

स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 2023 में फेस्टिव के दौरान सबसे ज्यादा गुलाब जामुन ऑर्डर किए थे। दुर्गा पूजा के दौरान 77 लाख से ज्यादा ऑर्डर गुलाब जामुन के लिए मिले। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक शाकाहारी खाना खूब ऑर्डर किया गया। मसाला डोसा इस दौरान सबसे ज्यादा ऑर्डर किया जाने वाला फूड बना।

रिपोर्ट के मुताबिक, भुवनेश्वर में एक दिन में 207 पिज्जा ऑर्डर किए गए जबकि झांसी में 269 आइटम एक दिन में ऑर्डर हुए।

हर मिनट ऑर्डर हुए 271 केक

बैंगलोर को ‘केक कैपिटल’ का खिताब मिला है। स्विगी ने कहा कि शहर में 2023 में चॉकलेट केक के लिए 85 लाख ऑर्डर मिले।

Valentine’s Day 2023 के दौरान भारत में 271 केक प्रति मिनट ऑर्डर किए गए। स्विगी की रिपोर्ट में जिक्र है कि नागपुर के एक यूजर ने एक दिन में 92 केक ऑर्डर किए।

स्विगी इंस्टामार्ट पर जयपुर के ए यूजर ने एक दिन में 67 ऑर्डर दिए। सबसे बड़ा ऑर्डर 31,748 रुपये का था। चेन्नई के इस यूजर ने कॉफी, जूस, कुकीज, चिप्स और नाचोज का स्टॉक कर लिया।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘वीगन ने Swiggy Gultfree से खूब ऑर्डर किए और इस कैटिगिरी में ऑर्डर किए जाने वाले फूड ऑर्डर में 146 फीसदी का इजाफा हुआ।’