Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई। चुनाव परिणाम आते ही विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वोटिंग से ठीक पहले बिहार की महिलाओं के खाते में आए 10-10 हजार रुपये ने चुनाव परिणाम को प्रभावित किया। खैर, इस सबसे इतर अब बिहार में कल यानी 27 नवंबर, शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) को जीविका दीदियों को 10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करेगी।
जानकारी के मुताबिक, बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को 10 लाख लाभार्थियों के खाते में 10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। बता दें कि इस योजना के तहत अभी तक 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियों के बैंक खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। लेकिन अभी बहुत सारी ऐसी पात्र महिलाएं हैं जिन्हें यह आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है।
पीएम मोदी के हाथ में चमकती दिखी ‘मेड इन इंडिया वॉच’ , जानें किस कंपनी ने बनाई और कौन है इसका मालिक?
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि अलग-अलग चरणों में 14 दिसंबर तक सभी पात्र जीविका दीदियों के खाते में पैसा भेज दिया जाए, ऐसा सुनिश्चित किया जा रहा है। उनका कहना है कि बिहार में सभी पात्र जीविका दीदियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की योजना का फायदा मिलेगा।
ग्रामीण विकास मंत्री के मुताबिक, 10 लाख महिलाओं के खाते में 28 नवंबर को 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद जीविका समूह से जुड़ी ग्रामीण क्षेत्र की 9.50 लाख एवं शहरी क्षेत्रों की 50 हजार महिलाओं के बैंक खाते में सीधे डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) के जरिए पैसा ट्रांसफर करेंगे।
Sensex-Nifty ऑल-टाइम हाई पर, फिर भी निवेशक कंगाल! आखिर शेयर बाजार की चमक-दमक का ‘खतरनाक सच’ क्या है?
नई सदस्यों 10 हजार रुपये
पहले यह लाभ सिर्फ उन महिलाओं तक सीमित था जो पहले से जीविका समूह से जुड़ी थीं। अब हाल ही में शामिल हुई महिलाओं के खातों में भी 10-10 हजार रुपये भेजे जाएंगे। वहीं करीब 13 लाख महिलाओं ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनके फॉर्म की जांच प्रक्रिया जारी है।
महिलाओं को मिल रही आर्थिक ताकत
बिहार सरकार की महिला रोजगार योजना राज्य की महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है। इस पहल ने लाखों महिलाओं को आर्थिक सहारा दिया है। गांव हों या शहर, महिलाएं इस रकम का इंतजार कर रही हैं ताकि वे इसे छोटे व्यवसाय शुरू करने, घर की जरूरतों को पूरा करने या बचत बढ़ाने में काम ला सकें।
इस योजना के लिए आवेदन कैसे करें
आवेदन दो तरीकों से किया जा सकता है:
-शहरी महिलाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन
-ग्रामीण महिलाओं के लिए ऑफलाइन आवेदन
शहरी महिलाएं अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर सरकार की निर्धारित वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकती हैं। वहीं, ग्रामीण महिलाओं को नजदीकी जीविका दीदी या पंचायत स्तर के जीविका केंद्र पर जाकर ऑफलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन स्वीकृत होने पर राशि सीधे बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।
योजना की मुख्य बातें
-अब तक 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की राशि मिल चुकी है।
-यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली राज्य की सबसे बड़ी पहल मानी जा रही है।
-नई महिलाएं भी बड़ी संख्या में इससे जुड़ रही हैं जिससे इसका प्रभाव हर जिले तक पहुंच रहा है।
