यह हफ्ता देश के शीर्ष उद्योगपतियों के लिए अच्छा नहीं रहा है। भारत के अरबपति गौतम अडानी और मुकेश अंबानी की संपत्ति में भारी गिरावट आई है। इसकी वजह से वे बिलिनायर्स इंडेक्स में नीचे आ गए हैं। मुकेश अंबानी 100 बिलियन डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए हैं।

ब्‍लूमबर्ग बिलिनायर्स इंडेक्‍स के अनुसार गौतम अडानी की संपत्ति में 527 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। उनका टोटल नेटवर्थ 108 बिलियन डॉलर है। जबकि, मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.15 बिलियन डॉलर की कमी आई है। उनका टोटल नेटवर्थ 89.5 बिलियन डॉलर है।
इस गिरावट के चलते दोनों शीर्ष उद्योगपति की आर्थिक रैंकिंग भी गिरी है। गौतम अडानी पहले पांचवे स्थान से छठे पर आ गए हैं, जबकि मुकेश अंबानी नवें स्थान से दसवें पर आ गए हैं।

सबसे अमीर भारतीय व्यक्ति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का कारोबार तेल से लेकर रिटेल (Oil to Retail) तक कई क्षेत्रों में पसरा हुआ है। अपने कारोबार में वे लगातार आगे बढ़ते रहे हैं। कभी वे देश का सबसे बड़ा प्राइवेट बैंक ‘द बैंक ऑफ अंबानी बनाना चाहते थे, लेकिन किसी वजह से उनका वह सपना पूरा नहीं हो सका है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग (Daily Ranking) है। गणना के बारे में विवरण प्रत्येक अरबपति के प्रोफाइल पेज पर निवल मूल्य विश्लेषण में प्रदान किया गया है। आंकड़े न्यूयॉर्क में हर कारोबारी दिन के अंत में अपडेट किए जाते हैं।

ब्लूमबर्ग रैंकिंग में अरबपतियों की सूची

इससे पहले पिछले मार्च में दुनिया के शीर्ष दस अमीरों में मुकेश अंबानी का नाम शामिल हो गया था। वे वहां तक पहुंचने वाले अकेले भारतीय थे। लेकिन रूस-यूक्रेन संकट के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट के बाद इनकी संपत्तियों में भी गिरावट देखी गई। इसके चलते मुकेश अंबानी अब 100 बिलियन डॉलर क्लब से भी बाहर हो गए हैं।

दुनिया के सबसे धनी उद्योगपतियों में शीर्ष पर 216 बिलियन डॉलर के साथ एलन मस्क का नाम है। जबकि 129 बिलियन डॉलर के साथ जेफ बेजॉस दूसरे नंबर पर हैं। सूची में मुकेश अंबानी से ऊपर छठे नंबर गौतम अडानी भी हैं। गौतम अडानी और मुकेश अंबानी के बीच तीन उद्योगपति लैरी पेज, सर्गेई ब्रिन और स्टीव बालमर शामिल हैं।