Bank Holiday Today: आज यानी 8 सिंतबर (सोमवार) को ईद-ए-मिलाद की वजह से बैंक की छुट्टी रहने वाली है। हर वर्ष आरबीआई ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट’ के तहत बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। इसके तहत चेक और प्रोमिसरी नोट जैसे दस्तावेज की प्रोसेस छुट्टी के दिन नहीं होती है। ऐसे में अगर आज आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक कर लें कि आपके शहर में आज बैंक खुले हैं या बंद…

आज 8 सितंबर को बैंक बंद है या खुले?

ईद-ए-मिलाद की वजह से आज 8 सितंबर को मुंबई शहर में सभी बैंक क्लोज रहेंगे। पहले ये छुट्टी 5 सितंबर को तय की गई थी, लेकिन इस छुट्टी को बदलकर 8 सितंबर कर दिया गया है।

ITR Filing AY 2025-26: मोबाइल से मिनटों में ऐसे भरें इनकम टैक्स रिटर्न, आसान स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

इस सप्ताह कब-कब रहेगी बैंक की छुट्टी?

आज 8 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की वजह से मुंबई में बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा, इस सप्ताह 3 दिन और बैंक बंद रहने वाले हैं।

12 सितंबर- इस दिन भी ई-ए-मिलाद की वजह से जम्मू और श्रीनगर में बैंक क्लोज रहेंगे।
13 सितंबर – दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर – रविवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन सुविधाएं मिलती रहेंगी

ईद-ए-मिलाद के वजह से आज 8 सितंबर को मुंबई शहर में बैंक की छुट्टी है लेकिन बिना किसी परेशानी के कई सारी ऑनलाइन सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसमें नेट बैंकिंग से लेकर यूपीआई तक शामिल है।

क्रिप्टो की पाठशाला: Meme Coin क्या है और कौन से हैं 5 पॉपुलर कॉइन? आसान भाषा में जानें सबकुछ

नेट बैंकिंग

बैंक की छुट्टी के दिन भी आप नेट बैंकिंग जैसी सुविधाओं का भी बिना रुकावट के इस्तेमाल कर सकते हैं।

यूपीआई भी चला सकते हैं बिना रुकावट

आप किसी भी परेशानी के बिनाबैंक की छुट्टी के दिन यूपीआई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपना बैंक बैलेंस चेक, पैसे भेज और पैसा रिसीव भी कर सकते हैं।

बैंक हॉलिडे सितंबर 2025 (Bank Holiday September 2025)

डेटकिस दिन बंद रहेंगे बैंकक्या है छुट्टी की वजह?राज्य/शहर
3 सितंबर 2025बुधवारकरमा पूजाझारखंड
4 सितंबर 2025गुरुवारओणमकेरल
5 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलादगुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली, झारखंड और आंध्र प्रदेश
6 सितंबर 2025शनिवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीछत्तीसगढ़
7 सितंबर 2025रविवाररविवार की छुट्टीबैंक पूरे भारत में बंद रहेंगे।
8 सितंबर 2025सोमवारईद-ए-मिलादमुंबई
12 सितंबर 2025शुक्रवारईद-ए-मिलाद/मिलाद-उन-नबीजम्मू और कश्मीर
13 सितंबर 2025शनिवारदूसरा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
14 सितंबर 2025रविवारकरमा पूजा + साप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
21 सितंबर 2025रविवारमहालय अमावस्या + साप्ताहिक अवकाशकर्नाटक, केरल, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
22 सितंबर 2025सोमवारमनवरात्रि स्थापनाजयपुर
23 सितंबर 2025मंगलवारमहाराज हरि सिंह जीहरियाणाजम्मू और कश्मीरहरियाणा
27 सितंबर 2025शनिवारचौथा शनिवारपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2025रविवाररविवार की छुट्टीपूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
29 सितंबर 2025सोमवारमहासप्तमीअसम, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल
30 सितंबर 2025मंगलवारमहाअष्टमीकोलकाता, पटना, रांची, अगरतला, भुवनेश्वर, इम्फाल, जयपुर, गुवाहाटी